Home » अपराध » Mp » *गौ हत्या की घटना के बाद प्रशासन सख्त डीआईजी ने किया निरीक्षण* *हिंदू संगठनों और गौसेवकों में आक्रोश कसाई मंडी क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई कर हटाया जा रहा अतिक्रमण*

*गौ हत्या की घटना के बाद प्रशासन सख्त डीआईजी ने किया निरीक्षण* *हिंदू संगठनों और गौसेवकों में आक्रोश कसाई मंडी क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई कर हटाया जा रहा अतिक्रमण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*गौ हत्या की घटना के बाद प्रशासन सख्त, डीआईजी ने किया निरीक्षण

हिंदू संगठनों और गौसेवकों में आक्रोश, कसाई मंडी क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई कर हटाया जा रहा अतिक्रमण

दमोह। दमोह शहर में गौ हत्या की घटना सामने आने के बाद गौसेवकों एवं हिंदू संगठनों में आक्रोश का माहौल है। शनिवार को पुनः घटना सामने आने के बाद मामले को लेकर विरोध के स्वर तेज हुए। घंटाघर स्थित श्री देव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास पीठासीन महाराज रसराज दास जी ने भी घटना पर विरोध जताते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी सागर रेंज शशिंद्र सिंह चौहान शनिवार को दमोह पहुंचे। उन्होंने सीता बावली, कसाई मंडी और नूरी नगर सहित संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से घटना तथा क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली गई।

डीआईजी ने अधिकारियों को घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

कसाई मंडी क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई

डीआईजी के निरीक्षण के बाद कसाई मंडी क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई तेज होती दिखाई दी। दमोह पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और बिजली विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने तथा अवैध बिजली कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त कार्रवाई शुरू होने के बाद कसाई मंडी क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। अधिकारियों की मौजूदगी में संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर चिन्हित अतिक्रमण और बिजली कनेक्शनों के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

शांति बनाए रखने की अपील

प्रशासन की ओर से पूरे मामले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया है। डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान ने नागरिकों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी घटना को लेकर कानून अपने हाथ में न लें और पुलिस-प्रशासन को सहयोग करें।

वहीं पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी l

MP update news दमोह में गौ हत्या के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

*श्री शिव साईं धाम में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ भावपूर्ण वर्णन* *पितृपक्ष में श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार द्वारा प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा प्रसाद वितरण*

*श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा भक्ति का संदेश, प्रह्लाद चरित्र व नरसिंह अवतार ने मोहा मन* *विदुर चरित्र, अजामिल उपाख्यान और भगवान नरसिंह अवतार का हुआ भावपूर्ण वर्णन, भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल*