—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*शिक्षक देश के भविष्य निर्माता हैं जयंत मलैया*
*सेवा भाव से विद्यार्थियों का सहयोग भाजपा का संकल्प : श्याम शिवहरे*
*भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित की पाठ्य सामग्री*
*अखलेश घोषी की रिपोर्ट*
दमोह – भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत दमोह स्थित जैन पुत्री शाला में विद्यार्थियों को आवश्यक पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री महेश पटेल एवं जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ‘मोनू’, रमाकांत बाजपेई मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जयंत मलैया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछा। विद्यार्थियों ने सैनिक, डॉक्टर, शिक्षक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बनाने की इच्छा व्यक्त की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
विधायक जयंत मलैया ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षक देश के भविष्य निर्माता हैं। विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने और उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जीवन में कितने भी ऊंचे पद पर पहुंच जाएं, लेकिन अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान सदैव बनाए रखना चाहिए। शिक्षक का सम्मान करना हमारी संस्कृति और संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सेवा संकल्प अभियान समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का माध्यम है। विद्यार्थियों को आवश्यक पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना उनके शिक्षा के सफर में सहयोग देने का एक सार्थक प्रयास है।
शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने परिवार, विद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एल्डरमैन संतोष रोहित, पुरुषोत्तम सोनी, अरुण सोनी, कार्यक्रम प्रभारी अमरदीप जैन ‘लालू’, सह प्रभारी एवं पार्षद मोनू राजपूत, अखिलेश सिंह घोषी, रीतेश सोनी, अखिलेश चौबे, श्याम बिहारी जड़िया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।















