—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*पितृपक्ष के अवसर पर वृद्धाश्रम में सारथी विश्वकर्मा महिला संगठन ने किया सेवा कार्य*
*वृद्धजनों को दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित कर कराया स्वल्पाहार हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या में गूंजे भक्ति गीत*
दमोह, 8 अक्टूबर 2026। पितृपक्ष के पावन अवसर पर सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार की भावना को लेकर सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा द्वारा दमोह स्थित वृद्धाश्रम में सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ आत्मीय समय बिताना, उन्हें सम्मान एवं अपनत्व का एहसास कराना तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की महिलाओं द्वारा वृद्धजनों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही सभी वृद्धजनों के लिए चाय एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। महिलाओं ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया।
हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या बना आकर्षण
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या रहा। भजन संध्या के दौरान अरमान विश्वकर्मा ने अपनी मधुर आवाज में भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि यशवंत विश्वकर्मा ने ढोलक पर संगत प्रदान की। भजनों की मधुर धुनों से वृद्धाश्रम का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विशेष रूप से वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने संगठन की महिलाओं के साथ मिलकर भजन गाए और भक्ति कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्ति, आत्मीयता, सेवा और आनंद का सुंदर संगम देखने को मिला।
एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन एवं समस्त व्यवस्थाएं सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में की गईं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपा शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. श्रीमती संगीता विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, भारती विश्वकर्मा, सीमा विश्वकर्मा, निशा विश्वकर्मा, रीना शर्मा, शशि विश्वकर्मा, आशा विश्वकर्मा, आरती विश्वकर्मा, सोमा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, प्रीति शर्मा, कविता विश्वकर्मा, पूजा विश्वकर्मा, सुषमा विश्वकर्मा, माया विश्वकर्मा, प्रियंका विश्वकर्मा, विशाखा विश्वकर्मा, रेखा विश्वकर्मा, नीता विश्वकर्मा, संगीता विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
सेवा और सम्मान का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान संगठन की महिलाओं ने वृद्धजनों के साथ समय बिताते हुए उन्हें यह संदेश दिया कि वे समाज से अलग नहीं हैं, बल्कि समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और समाज उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है।
पितृपक्ष के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने सेवा, सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। वृद्धजनों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी और कार्यक्रम में उनकी उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को भावनात्मक एवं यादगार बना दिया।
सारथी विश्वकर्मा महिला संगठन की इस पहल को वृद्धजनों के प्रति सम्मान और सामाजिक संवेदनशीलता की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी प्रयास किया l
MP UPDATE NEWS 24×7


















