Home » अपराध » Mp » *दमोह में मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की औचक कार्रवाई, मावा बर्फी, दूध के हलवे और सेव नमकीन के नमूने जांच के लिए भेजे*

*दमोह में मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की औचक कार्रवाई, मावा बर्फी, दूध के हलवे और सेव नमकीन के नमूने जांच के लिए भेजे*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की औचक कार्रवाई, मावा बर्फी, दूध के हलवे और सेव नमकीन के नमूने जांच के लिए भेजे*

*कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने किया निरीक्षण, जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई*

दमोह। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दमोह शहर में मिठाई एवं नमकीन दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा जांच दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की तथा संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने एकत्रित किए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दमोह शहर के स्टेशन चौराहा स्थित गुप्ता स्वीट्स का निरीक्षण किया। यहां विक्रय के लिए संग्रहित मावा बर्फी एवं दूध के हलवे के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिए गए।

इसी क्रम में टीम द्वारा नारायण नमकीन एंड स्वीट्स का भी निरीक्षण किया गया। यहां विक्रय के लिए रखे गए सेव नमकीन का नमूना जांच हेतु एकत्रित किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाइयों एवं नमकीन के लिए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौबे एवं माधवी बुधौलिया द्वारा रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से मौके पर ही मिठाइयों की गुणवत्ता की प्राथमिक जांच भी की गई।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावनाओं पर रोक लगाना है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

*गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा और समृद्धि का संदेश देती है – राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी* *मारुताल की वैष्णवी गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव आयोजित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति*

*थाना हिण्डोरिया पुलिस द्वारा 04 अलग-अलग स्थानों पर संचालित जुआ फडों पर रेड कार्यवाही कर कुल 13 जुआरियों के विरूध्द कार्यवाही कर जुआ फड़ से नगदी,मोबाइल एवं 06 मोटरसायकिल कुल मशरूका 259,700 (दो लाख उनसठ हजार सात सौ रूपये) का जप्त प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।*