—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*संत नामदेव महाराज की जयंती पर हुआ पूजन एवं भंडारा, पारंपरिक दिवारी नृत्य ने बांधा समां*
*संत नामदेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आज 20 नवंबर को*
दमोह – संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 656वीं जयंती के अवसर पर आदर्श नामदेव सेवा समिति एवं नामदेव समाज दमोह के तत्वावधान में दो दिवसीय जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के प्रथम दिन गुरुवार को बेलाताल टापू स्थित श्री शिव साईं मंदिर प्रांगण में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संत नामदेव महाराज का पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सामाजिक सहभोज (भंडारे) का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में ग्वाल टोली द्वारा पारंपरिक दिवारी नृत्य एवं ढिमरियाई की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन के दौरान समाज में एकता, सामाजिक समरसता एवं संत नामदेव महाराज के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष राजकुमार (राजू) नामदेव ने बताया कि जयंती महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार, 20 नवंबर को ग्यारस के पावन अवसर पर सुबह 9 बजे से बेलाताल टापू स्थित संत नामदेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी नामदेव (इलाहाबाद वाले) के परिवार द्वारा हवन, पूजन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
महोत्सव के प्रथम दिवस श्री शिव सांई मंदिर के पुजारी बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथावाचक श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज, चौधरी संतोष नामदेव, जीडी नामदेव, सुरेश नामदेव फोटो, नर्मदा बाबू , हंसराज नामदेव, रमेश नामदेव, किशोर नामदेव मुन्ना सागर, ओम प्रकाश नामदेव, विवेक नामदेव, बृजेश नामदेव, संदीप नामदेव, लकी नामदेव, सूरज नामदेव, शुभम नामदेव, मधुर नामदेव, ऋषि नामदेव, ऋषभ नामदेव, सुनील नामदेव, अनिल नामदेव, अंकित वर्मा, राजेश बिंदास, कृष नामदेव आदि सहित सामाजिक बंधुओं की सहभागिता रही।

















