—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*प्रधान आरक्षक से मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल*
*शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप, शेष चार आरोपियों की तलाश जारी*

दमोह। जिले के दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।
विवेचना के दौरान प्रधान आरक्षक के साथ की गई थी मारपीट
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 नवंबर 2026 को जबलपुर नाका चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 65 भूपेन्द्र पटेल विवेचना संबंधी शासकीय कार्यवाही के लिए ग्राम बिजौरी पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी नीतेश यादव, रत्नेश उर्फ रत्ते यादव, कोदू अहिरवार, कोदू अहिरवार की पत्नी एवं अन्य दो व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
आरोप है कि आरोपियों ने प्रधान आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, प्रधान आरक्षक के मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की गई।
घटना के बाद फरियादी प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल की रिपोर्ट पर दमोह देहात थाने में अपराध क्रमांक 840/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 126(2), 132, 221, 296(बी), 3(5), 324(4) एवं 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से भेजे गए जेल
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोद्दु उर्फ कोदू पिता लोटन अहिरवार उम्र 37 वर्ष एवं श्रीमती मनीषा पति कुद्दू उर्फ कोदू अहिरवार उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम बिजौरी, थाना दमोह देहात शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद दोनों को जेल दाखिल कराया गया।
शेष आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, इस मामले में नामजद आरोपी नीतेश यादव, रत्नेश उर्फ रत्ते यादव सहित दो अन्य व्यक्ति घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश और पतासाजी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय के सतत मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में जबलपुर नाका चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल, सहायक उपनिरीक्षक जागेश्वर साहू, प्रधान आरक्षक 558 देवेन्द्र, आरक्षक 249 सुरेन्द्र एवं आरक्षक 843 गौरव घोषी का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर नजर बनी हुई है। शासकीय कार्यवाही के दौरान पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

















