Home » अपराध » Mp » *हिनौता में तहसीलदार दीपमाला ने लगाई जन चौपाल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया निराकरण*

*हिनौता में तहसीलदार दीपमाला ने लगाई जन चौपाल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया निराकरण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*हिनौता में तहसीलदार दीपमाला ने लगाई जन चौपाल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया निराकरण*

*मकानों के परिसीमन संबंधी त्रुटियों में किया सुधार शेष आवेदनों के निराकरण का दिया आश्वासन*

दमोह। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें प्रशासनिक सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पथरिया तहसील की ग्राम पंचायत हिनौता (नरसिंहगढ़) में प्रशासन द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में पथरिया तहसीलदार दीपमाला ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के निराकरण की पहल की।

इस दौरान तहसीलदार दीपमाला के साथ हल्का पटवारी भी मौजूद रहे। जन चौपाल में मुख्य रूप से मकानों के परिसीमन से संबंधित त्रुटियों और राजस्व संबंधी समस्याओं को ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। तहसीलदार ने मौके पर ही संबंधित दस्तावेजों की जांच की और परिसीमन में पाई गई त्रुटियों का तत्काल सुधार कराया। साथ ही कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

तहसीलदार ने शेष आवेदनों के संबंध में ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

गांव में ही प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली। जन चौपाल के माध्यम से मिली इस सुविधा पर ग्रामीणों ने तहसीलदार दीपमाला एवं प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post