Home » मध्य प्रदेश » *विहिप ने की अजय लाल समेत पूरे प्रबंधन पर एफआईआर की मांग*

*विहिप ने की अजय लाल समेत पूरे प्रबंधन पर एफआईआर की मांग*

*विहिप ने की अजय लाल समेत पूरे प्रबंधन पर एफआईआर की मांग*

मिशन अस्पताल फर्जी डॉक्टर का मामला

दमोह:- मिशन अस्पताल को किश्चन मेडीकल एण्ड ट्रेनिंग सेन्टर नामक संस्था संचालित करती है संस्था के संचालक सहित 9 लोगो पर विश्व हिन्दू परिषद बजरग दल ने एफआईआर की मांग की। संगठन के सदस्य भारी संख्या में कोतवाली पहुँचे, जहां विश्व हिंदू परिषद बजरंग ने मिशन अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक फर्जी डॉक्टर को नियुक्त कर डिग्री न होने पर इलाज कराने इलाज से मौते होने व उक्त डॉक्टर द्वारा विदेश के फेमस डॉक्टर का छ‌द्मम रूप धारण करने व अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से शासन के मरीजों के साथ छल करते हुए मोटी राशि हड़पने की शिकायत एवं एफआईआर दर्ज करते हुए एक आवेदन टी आई सिटी कोतवाली को दिया।
आवेदन देने में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी मातृशक्ति दुर्गावाहिनी और काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This