—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*मझगवां हंसराज गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती*
दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवां हंसराज में पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह लाया गया।
घायलों की पहचान संजय सिंह एवं मिथिलेश राय के रूप में हुई है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है तथा विवाद के कारणों और जिम्मेदार लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।











































