टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दूंगी ट्रेन के AC कोच में सफर कर रही थी बुर्के वाली महिला, TTE ने टिकट मांगा तो गाली-गलौज करते हुए देने लगी धमकी,
*सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल*
‘टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दूंगी ट्रेन के AC कोच में सफर कर रही थी बुर्के वाली महिला, TTE ने टिकट मांगा तो गाली-गलौज करते हुए देने लगी धमकी l
देश में आज कल ”टुकड़े-टुकड़े शब्द ट्रेंड में है। कोई देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कहता तो कोई ‘टुकड़े-टुकड़े’ कर देने की धमकी दे रहा है। यूपी के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या कर शरीर के टुकड़े-टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से जमाने की घटना के बाद तो यह शब्द कुछ ज्यादा ही लोगों के जुबान पर है। टुकड़े-टुकड़े कर देने की धमकी देना वाला मामला अब विदर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Vidarbha SF Express-12106) से आया है। विदर्भ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रही बुर्के वाली महिला से जब TTE ने टिकट मांगा तो पहले तो गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी। इसके बाद ‘टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देने की धमकी की। बुर्कानशीं महिला का टुकड़े-टुकडे कर फेंकने की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












































