Home » धर्म » सांसद राहुल सिंह लोधी ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए सभी की पत्तले उठाई

सांसद राहुल सिंह लोधी ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए सभी की पत्तले उठाई

सांसद राहुल सिंह लोधी ने सभी माते मुखिया के साथ समरसता भोज किया

सांसद राहुल सिंह लोधी ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए सभी की पत्तले उठाई

सांसद राहुल सिंह लोधी ने जिले की समस्त माते मुखियों का किया सम्मान

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के मुख्य आथित्य में राजगढ़ी हिंडोरिया में हुआ सामाजिक समरसता का द्वितीय समागम

दमोह बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जन्म जयंती पर राजगढ़ी परिसर, हिंडोरिया में सामाजिक समरसता का द्वितीय भव्य समागम आयोजित किया गया जिसमें दमोह जिले के समस्त माते मुखियों द्वारा मंच की शोभा बढ़ाई गई। सांसद राहुल सिंह लोधी कहते हैं कि यह माते मुखिया समाज को दिशा और दशा दिखाने का काम करते हैं। यह माते मुखिया समाज में चल रही कुरीतियों एवं हो रहे अत्याचारों को रोकने हेतु, अपनी समाज का नेतृत्व करते हैं।
यह सामाजिक समरसता का द्वितीय भव्य समागम आज राजगढ़ हिंडोरिया में सांसद राहुल सिंह लोधी के मुख्य अथित्य में किया गया जिसमें सांसद राहुल सिंह लोधी ने समस्त माते मुखियों के साथ बैठकर, समरसता भोज किया एवं भोजन उपरांत उनकी पत्तले उठाई ।
सांसद राहुल सिंह लोधी का कहना है, यह जो सामाजिक समागम है, यह हमारे परिवार में कई बरसों से चला रहा है। इस सामाजिक समागम में हम माते मुखिया एवं सामाजिक बांधों के साथ बैठकर भोजन करते हैं एवं उनके पत्तलो को उठाकर समाज में समता का, समान अधिकार का संदेश देते हैं। सांसद जी कहते हैं कि हमारे परिवार पर समाज का सदैव आशीर्वाद रहा है। जिसके फल स्वरुप आज मैं दमोह संसदीय क्षेत्र से सांसद बनकर आया हूं। सांसद कहते हैं कि बाबा अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलना हमें बचपन से ही माता-पिता द्वारा सिखाया गया है जिनका अनुसरण हम सब कर रहे हैं।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि हम सभी बाबासाहेब के सर्वकालिक और सर्वस्पर्शी विचार आधुनिक भारत एवं समरस समाज के निर्माण के संकल्प को पूर्ण करेंगे।
इस कार्यक्रम में दमोह जिले के समस्त माते मुखिया गण, पूर्व विधायक प्रद्युमन सिंह, वैभव सिंह एवं बड़ी संख्या में जिले से पधारे सभी सजातीय बंधुओ की उपस्थिति रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।