Home » धर्म » मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो वाल्मीकी समाज के कार्यक्रम में हुये शामिल नगर पालिका के सफाई कामगारों का किया सम्मान

मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो वाल्मीकी समाज के कार्यक्रम में हुये शामिल नगर पालिका के सफाई कामगारों का किया सम्मान

मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो वाल्मीकी समाज के

कार्यक्रम में हुये शामिल

नगर पालिका के सफाई कामगारों का किया सम्मान

दमोह मानवधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो आज दमोह पहुंचे और स्थानीय मानस भवन में वाल्मीकी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने नगरपालिका के सफाई कामगारों का सम्मान किया इस अवसर पर मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा हम सभी बाबा साहब अंबेडकर की जन्म जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए थे, मुझे बहुत तीव्र पीड़ा और वेदना है, इस बात कि आज जिस वाल्मीकि समाज के भाई बहनों से कम वेतन में बरसों से काम करवाया गया, उनको उनके अंतर की शेष राशि का भुगतान भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे दलित सफाईकर्मी भाई बहनों के पैर धुलाकर के ये संदेश दिया है, कि दलित सफाईकर्मी भाई बहनों का सम्मान सर्वोपरि ही है और एक-एक सरकारी कर्मचारी के दिमाग में ये बात तय कर लें इनके वेतन के साथ खिलवाड़ नहीं होगा, इनका वेतन नहीं रोका जाएगा। मेरा काम है, अगर इनके मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, तो मैं आयोग की प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत कार्रवाई करूँ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This