Home » बिज़नेस » तेंदूखेड़ा नगर एवं ग्राम तेजगढ़ स्थित विभिन्न चाट,फुल्की दुकानों का औचक निरीक्षण दूषित चाट,मटर, चटनी, जीरा पानी, जलेबी, समोसे की 28 किलो बाजार मूल्य 1400 रुपए का किया गया विनष्टीकरण मगोड़ी एवं समोसा के लिए गए नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूने मैजिक बॉक्स से की गई चाट,मटर, जीरा पानी,समोसे एवं अन्य खाद्य सामग्री में प्रतिबंधित मेटानिल यलो कलर की मिलावट संबंधी ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच

तेंदूखेड़ा नगर एवं ग्राम तेजगढ़ स्थित विभिन्न चाट,फुल्की दुकानों का औचक निरीक्षण दूषित चाट,मटर, चटनी, जीरा पानी, जलेबी, समोसे की 28 किलो बाजार मूल्य 1400 रुपए का किया गया विनष्टीकरण मगोड़ी एवं समोसा के लिए गए नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूने मैजिक बॉक्स से की गई चाट,मटर, जीरा पानी,समोसे एवं अन्य खाद्य सामग्री में प्रतिबंधित मेटानिल यलो कलर की मिलावट संबंधी ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच

तेंदूखेड़ा नगर एवं ग्राम तेजगढ़ स्थित विभिन्न चाट,फुल्की दुकानों का औचक निरीक्षण

दूषित चाट,मटर, चटनी, जीरा पानी, जलेबी, समोसे की 28 किलो

बाजार मूल्य 1400 रुपए का किया गया विनष्टीकरण

मगोड़ी एवं समोसा के लिए गए नमूने

जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूने

मैजिक बॉक्स से की गई चाट,मटर, जीरा पानी,समोसे एवं अन्य खाद्य सामग्री में

प्रतिबंधित मेटानिल यलो कलर की मिलावट संबंधी ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने तेंदूखेड़ा नगर एवं ग्राम तेजगढ़ में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए चाट,फुल्की, नाश्ता दुकानों में विक्रय हेतु संग्रहित समोसे, जलेबी, चाट, मटर, जीरा पानी, चटनी का विनष्टीकरण करवाया। चाट दुकानों से मगोड़ी एवं समोसे के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।

जिले के तेंदूखेड़ा नगर में बस स्टैंड एवं तारादेही रोड स्थित खुशबू चाट एवं नाश्ता भंडार, हिमांशी चाट भंडार, माही चाट सेंटर, तुलसी चाट भंडार, प्रभु चाट फुल्की सेंटर, विशाखा चाट सेंटर, गपा-गप हपा-हप चाट सेंटर, वकील चाट सेंटर, लवकुश चाट सेंटर ,सपना चाइनीज सेंटर, रिद्धि सिद्धि नाश्ता सेंटर, श्री महावीर चाट सेंटर एवं ग्राम तेजगढ़ में बस स्टैंड स्थित रतनदीप जैन रेस्टोरेंट, तीन भाई होटल, जैन चाट सेंटर, तारण तरण चाट सेंटर एवं अरिहंत चाट सेंटर का निरीक्षण किया गया है। बस स्टैंड स्थित हिमांशी चाट भंडार से मगोड़ी एवं तारादेही रोड स्थित श्री महावीर चाट सेंटर से समोसे के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं, जिनको गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। मौके पर चाट सेंटर में विक्रय हेतु संग्रहित चाट,मटर,जीरा पानी,आलू मसाला, समोसे, जलेबी सहित अन्य खाद्य सामग्री की 28 किलो मात्रा बाजार मूल्य लगभग 1400 रुपए का दूषित अवस्था में एवं प्रतिबंधित मेटानिल यलो कलर की मिलावट पाए जाने पर विनष्टीकरण किया गया है।

इस दौरान मैजिक बॉक्स की सहायता से चाट, मटर, जीरा पानी, समोसे, जलेबी आदि खाद्य सामग्री में प्रतिबंधित मेटानिल यलो कलर की मिलावट संबंधी ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच की गई है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने मौके पर खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिबंधित मेटानिल यलो कलर के किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री में उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स ,चाट फुल्की एवं नाश्ता दुकानों को खाद्य तेल को खाद्य सामग्री बनाने में केवल दो बार ही उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। एक ही खाद्य तेल में खाद्य सामग्री को बार -बार पकाने से तेल में ट्रांसफैट की मात्रा बढ़ जाने से उत्पन्न होने वाले हृदय रोग के खतरों के बारे में दुकानदारों को जानकारी एवं समझाइश दी गई है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।