*ईमानदारी की मिसाल: 108 एम्बुलेंस कर्मी वसीम खान ने मरीज का मोबाइल लौटाकर दिल जीता*
दमोह: 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट) अधिकारी वसीम खान ने ईमानदारी का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। वसीम खान ने एक मरीज का बंद मोबाइल फोन सुरक्षित रखते हुए परिजनों से संपर्क कर उसे लौटाया। हटा से दमोह के लिए एक मरीज को जिला अस्पताल ले जाते समय वसीम खान को एम्बुलेंस में एक बंद मोबाइल मिला। ड्यूटी समाप्त होने के के पहले उन्होंने मोबाइल अपने पास सुरक्षित रखा और अगले दिन उसे चार्ज कर चालू करने के बाद मरीज के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद जब उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती मरीज रामदयाल अहिरवार को उनका मोबाइल लौटाया, तो मरीज के चेहरे पर सच्ची मुस्कान देखने को मिली। वसीम खान की इस ईमानदार और संवेदनशील पहल ने न केवल मरीज का विश्वास जीता, बल्कि 108 एम्बुलेंस सेवा की छवि को और अधिक मजबूती दी।













































