Home » अपराध » Mp » *जबेरा में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला सम्पन्न* *103 युवाओं ने कराया पंजीयन

*जबेरा में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला सम्पन्न* *103 युवाओं ने कराया पंजीयन

*जबेरा में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला सम्पन्न*

*103 युवाओं ने कराया पंजीयन*

दमोह राज्य शासन के निर्देशन पर रोजगार मुखी नीति के तहत जिला एवं विकासखंड स्तर पर रोजगार मेला का आयोजित किये जा रहे है। जिसके तहत जनपद पंचायत जबेरा के सहयोग से मंगल भवन में रोजगार मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में युवाओं को आमंत्रित किया गया था। रोजगार मेला में एल. एण्ड.टी कंपनी के समन्वयक कमल चंद्रवंशी द्वारा कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा एल.एण्ड.टी कंपनी भारत की नंबर वन कंपनी है, जो निर्माण कार्य में अग्रणी है, जिसमें भारत सरकार के विभिन्न प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है जिससे काफी संख्या में स्किल्ड युवाओं की आवश्यकता है, जिसके लिए एल.एण्ड.टी कंपनी द्वारा प्रदेश में वन विभाग के सहयोग से सिवनी जिले के लखनादौन में ट्रेनिंग सेंटर चलाया जा रहा है। जिसमें दो माह की ट्रेनिंग देकर युवाओं को कार्य करने के योग्य बनाया जाएगा। साथ ही कंपनी के समन्वयक द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से युवाओं को विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान जबेरा जनपद पंचायत सीईओ डॉ. रामेश्वर पटेल ने युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा आप अपनी क्षमता के अनुसार प्राइवेट कंपनियों से जुड़कर अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं। वहीं जिला रोजगार अधिकारी एल.पी लड़िया द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कभी ना कभी कार्य की शुरुआत करना है क्यों ना आप शीघ्र ही कार्य की शुरुआत करें जिससे अनुभव के आधार पर अधिक से अधिक वेतन प्राप्त कर सकेंगे और अपना भविष्य बना सकेंगे। आजीविका मिशन से धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के प्लेटफार्म पर एल.एण्ड.टी कंपनी को बुलाकर बेहतर भविष्य के लिए युवाओं को तैयार किया जा रहा है, जिससे सभी युवाओं का भविष्य उज्जवल हो सके। इस अवसर पर 103 युवाओं का पंजीयन किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।