Home » अपराध » Mp » पटेरा में बड़ा सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल – डायल 100 और 108 नहीं पहुंच पाए मौके पर, विधायक निधि से मिले वाहन ने निभाई जान बचाने की भूमिका

पटेरा में बड़ा सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल – डायल 100 और 108 नहीं पहुंच पाए मौके पर, विधायक निधि से मिले वाहन ने निभाई जान बचाने की भूमिका

पटेरा में बड़ा सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल – डायल 100 और 108 नहीं पहुंच पाए मौके पर, विधायक निधि से मिले वाहन ने निभाई जान बचाने की भूमिका

दमोह/पटेरा में

एक बार फिर सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पटेरा क्षेत्र में हुए एक बड़े सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 100 और 108 को कॉल किया, लेकिन समय पर कोई भी आपातकालीन सेवा मौके पर नहीं पहुंच सकी।

ऐसे संकट के समय में डायल 100 के पायलट राहुल सिंह राजपूत ने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता से विधायक निधि द्वारा दिए गए सरकारी वाहन को पटेरा शासकीय अस्पताल से लाकर घायलों को मौके से अस्पताल पहुँचाया। तीनों घायलों की हालत गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

स्थानीय लोगों ने पायलट राहुल सिंह की सूझबूझ और तत्परता की सराहना की और मांग की कि आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली में सुधार किया जाए ताकि भविष्य में किसी की जान संकट में न पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल लोगों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि फिलहाल जारी है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post