Home » अपराध » Mp » खडेरी में प्राचीन बावड़ी में दीप-प्रज्ज्वलित कर बाबड़ी उत्सव मनाया

खडेरी में प्राचीन बावड़ी में दीप-प्रज्ज्वलित कर बाबड़ी उत्सव मनाया

खडेरी में प्राचीन बावड़ी में दीप-प्रज्ज्वलित कर बाबड़ी उत्सव मनाया

दमोह जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर खडेरी की लगभग 300 वर्ष पुरानी सिद्ध बाबा की बावड़ी पर बावड़ी उत्सव दीप-प्रज्ज्वलित कर मनाया गया। साथ ही संगोष्ठी एवं गंगा आरती का आयोजन रखा गया।
कार्यक्रम में भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प हार अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक दिनेश उमरैय, जितेंद्र पटेल, गोविंद पटेल, अरविंद पटेल, गीता सिंह, रवि प्यासी सभी ने मिलकर स्कूल परिषद में पौधारोपण किया गया।

उमाशंकर उपाध्याय ने बाबड़ी के प्राचीन महत्व के बारे में बताया। साथ ही किस प्रकार से सामाजिक संगठन एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त प्रयास से श्रमदान किया गया।
उन्होंने कहा “प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 5 पौधे लगाकर उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
प्लास्टिक मुक्त, रासायनिक मुक्त कृषि की बात कही, सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत जो भी जल स्रोत है उनका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य हैं।

अरविंद पटेल ने बताया अपने ग्राम को हरा भरा बनाए रखना हैं।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में गांव के वरिष्ठजन, मीडियाजन, युवा, बच्चों की उपस्थिति रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post