Home » अपराध » Mp » एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड की होगी भर्ती दमोह जिले के सभी थाना परिसर में 20 जून से 8 जुलाई तक वेतन 18000-27000

एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड की होगी भर्ती दमोह जिले के सभी थाना परिसर में 20 जून से 8 जुलाई तक वेतन 18000-27000

एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड की होगी भर्ती

दमोह जिले के सभी थाना परिसर में 20 जून से 8 जुलाई तक

वेतन 18000-27000

10वीं व 12वीं पास, ग्रेजुएट 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल NCC (B&C) को विशेष छूट

दमोह जिसमें 2500 सुरक्षा गार्ड 50 सुरक्षा सुपरवाइजर DH-150 का चयन किया जाएगा जिसकी जानकारी एसआईएस लिमिटेड भर्ती के अधिकारी लक्ष्मी नारायण सिंह (7667769617) ने दी है उन्होंने बताया कि विशेष भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर CIT, DH, GTO के पद पर गरीब शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को भविष्य निर्माण का मौका दिया जाएगा शिविर कैंप में 10वीं, 12वीं के सफल 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी को मैट्रिक का मार्कशीट आधार कार्ड साथ लाना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि चयन में शैक्षणिक योग्यता 10वी पास के साथ ही ऊंचाई कम से कम 167.5 सेंटीमीटर 56 से 90 किलोग्राम वजन होना अनिवार्य है विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7667769617 पर संपर्क करने की अपील की। अधिकारी ने बताया कि चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को कंपनी के फॉर्म पर रुपए 350 आवेदन जमा करना होगा।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के उपरांत दिए गए दिनांक पर प्रशिक्षण हेतु एसआईएस रीजनल ट्रेंनिंग सेंटर सिंगरौली में पहुंचना होगा। 30 दिन की परीक्षण केंद्र पर रहने खाने की व्यवस्था कंपनी के द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त परीक्षण के दौरान एवं नौकरी के दौरान पहनने के लिए आवश्यक यूनिफॉर्म भी प्रदान किया जाएगा प्रशिक्षण के उपरांत सभी को कंपनी के आवश्यकता के अनुसार ऑल इंडिया पोस्टिंग किया जाएगा। बताया गया कि पोस्टिंग देश में ज्यादातर भारत सरकार और राज्य सरकार के उपक्रमों की सुरक्षा में किया जाएगा जैसे पुरातत्व विभाग, लाल किला, कुतुब मीनार, मेट्रो, गेल इंडिया लिमिटेड, ऑल इंडिया मेडिकल हॉस्पिटल , बड़ी-बड़ी कंपनी में , दूरसंचार विभाग आदि शामिल है, पोस्टिंग उपरांत सुरक्षा गार्ड को 18000 से 22000 तक और सुपरवाइजर को 20000 से 27000 तक वेतन दिया जाएगा जो महीने के 10 तारीख तक उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी इसके अलावा उन्हें पी.एफ ,ईएसआईसी मेडिकल ,रिटायरमेंट ग्रेच्युटी ,पेंशन ,बोनस एवं आकस्मिक दुर्घटना होने पर 25 लाख की राशि एवं सालाना वेतन वृद्धि एवं दो बच्चों का आई.पी.एस स्कूल देहरादून में पढ़ने की सुविधा, कुछ खास मौके पर ऋण की सुविधा जैसे- शादी, घर बनाने एवं अन्य कार्यों के लिए प्रदान की जाती है एवं सर्विस लेन 65 वर्ष की अवधि तक नौकरी प्रदान किया जाता है इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

इस संबंध में जिले के थाना परिसरों में तिथिवार पंजीयन शिविर आयोजित करने यथा 20 जून को थाना परिसर तारादेही, 21 जून को थाना परिसर तेंदूखेड़ा, 22 जून को थाना परिसर तेजगढ़, 23 जून को थाना परिसर दमोह देहात, 24 जून को थाना परिसर नोहटा, 25 जून को थाना परिसर पटेरा, 26 जून को थाना परिसर पथरिया, 27 जून को थाना परिसर बटियागढ़, 28 जून को थाना परिसर मगरोन, 29 जून को थाना परिसर मड़ियादो, 30 जून को थाना परिसर रनेह, 03 जुलाई को थाना परिसर रजपुरा, 04 जुलाई को थाना परिसर हटा, 05 जुलाई को थाना परिसर कोतवाली, 06 जुलाई को थाना परिसर कुम्हारी, 07 जुलाई को थाना परिसर गैसाबाद , 08 जुलाई को थाना परिसर जबेरा में पंजीयन शिविर लगाये जायेंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

2 thoughts on “एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड की होगी भर्ती दमोह जिले के सभी थाना परिसर में 20 जून से 8 जुलाई तक वेतन 18000-27000”

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।