Home » एजुकेशन » युवा संगम में 416 आवेदकों का हुआ चयन दमोह तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं

युवा संगम में 416 आवेदकों का हुआ चयन दमोह तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं

युवा संगम में 416 आवेदकों का हुआ चयन

दमोह तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं कलेक्‍टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में आज 24 जून को सुबह 10 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय दमोह के परिसर में युवा संगम- रोजगार स्‍वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में शामिल होने हेतु 1016 आवेदकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया, जिसमें से 653 आवेदकों ने उपस्थित होकर विभिन्‍न कंपनियों में साक्षात्‍कार दिया, जिसमें वर्धमान यान मंडीदीप ने 26, भारतीय जीवन बीमा निगम 18, निताई ग्रुप दमोह 08, राव्‍या फोर्स लखनऊ 49, ग्रेट ऑर्गेनिक सागर ने 54, ग्रो फास्‍ट ऑर्गेनिक जबलपुर ने 50, पुखराज आयुर्वेदिक जबलपुर 10, चेकमेट सिक्‍युरिटी सर्विस 15, युवा शक्ति पीथमपुर 22, ड्रीम लाइन पीथमपुर 29, एल.जी इलेक्‍टॉनिक्‍स नॉयडा 34, जी.एस.आई पुणे 58 एवं यशस्‍वी स्किल एकेडमी भोपाल ने 35 विभिन्‍न कंपनियों ने कुल 416 आवेदकों के लिए आकर ऑफर लेटर वितरित कर विभिन्‍न प्रकार के रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराए।

जिला उद्योग भारतीय संघ दमोह द्वारा उपस्थित आवेदकों के लिए औद्योगिक विकास के संबंध में अध्‍यक्ष/प्रतिनिधि एवं सदस्‍यों ने मार्गदर्शन दिया। जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र के सहयोग से कुल 09 हितग्राहियों के लिए 19,10,000/- रुपये के ऋण स्‍वीकृत किए गए।

कार्यक्रम में प्राचार्य शासकीय पॉलि‍टेक्निक महाविद्यालय श्री श्रीवास्तव, प्राचार्य शासकीय आईटीआई अभिषेक तिवारी, अरविन्‍द चंदेल अजीविका मिशन, विद्या गुप्‍ता काउंसलर उमंग स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, इसके साथ समस्‍त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था दमोह का स्‍टाफ अजय लडि़या, देवेश जयसवाल, प्रवीण सोनवाने, सोनू कुमार सोनी, रोहित सोनी, आशुतोष तिवारी, मुकेश तिवारी कैरियर काउंसलर एवं अन्‍य स्‍टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में उपस्थित समस्‍त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं कंपनियों के नियोजकों का एल.पी. लडिया (जिला रोजगार अधिकारी द्वारा आभार व्‍यक्‍त किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।