Home » अपराध » Mp » दमोह के पथरिया में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के 107 बटालियन के नए प्लाटून के संबंध में जानकारी दी गई है। पथरिया थाना में आज केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार

दमोह के पथरिया में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के 107 बटालियन के नए प्लाटून के संबंध में जानकारी दी गई है। पथरिया थाना में आज केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार

दमोह के पथरिया में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के 107 बटालियन के नए प्लाटून के संबंध में जानकारी दी गई है।

पथरिया थाना में आज केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार

, रैपिड एक्शन फोर्स (आर.ए.एफ.) की 107 बटालियन का एक प्लाटून श्री जगदीश प्रसाद बनाई कमांडेंट 107 बटा. के आदेशानुसार श्री अभिषेक कुमार यादव (सहायक कमांडेंट) के नेतृत्व में 26-06-2025 से 01/07/2025 तक जिला दमोह (मध्य प्रदेश) के सभी थानों में जाकर परिचय अभ्यास कराया जा रहा है। श्री अभिषेक कुमार यादव (सहायक कमांडेंट) के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि इस दौरान प्लाटून में राजपत्रित अधिकारी 01, अधीनस्थ अधिकारी 12, अन्य सैनिक 32 कुल 45 उपस्थित हैं।

रैपिड एक्शन फोर्स का गठन 07/10/1992 को किया गया था। भारत सरकार द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स का गठन करने का उद्देश्य दंगा या ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए किया गया है जो कम से कम समय में दंगे वाली जगह पर पहुँचकर परिस्थितियों को देखते हुए परिस्थिति के अनुरूप कार्य करके परिस्थितियों से निपटा जा सके। इसलिए रैपिड एक्शन फोर्स की 01 कंपनी को प्रत्येक दिन तीव्र प्रतिवचन के लिए तैनात किया जाता है ताकि किसी भी जिले में किसी प्रकार की आकस्मिक घटना होने पर तथा शांत स्थान पर तुरन्त पहुँचा जा सके। रैपिड एक्शन फोर्स की 16 बटालियन भारत के विभिन्न प्रदेशों के अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। वर्तमान में 107 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स को जिला दमोह, मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात किया गया है।

रैपिड एक्शन फोर्स के इस परिचय अभ्यास के आयोजन की जानकारी देते हुए श्री अभिषेक कुमार यादव (सहायक कमांडेंट) ने बताया कि परिचय अभ्यास के दौरान थाना पथरिया जिला दमोह (मध्य प्रदेश) की भौगोलिक सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक इत्यादि जानकारियां एकत्रित करने तथा क्षेत्र की जनसंख्या साक्षरता दर असामाजिक तत्वों सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों एवं बलवाईयों दंगाइयों की सूची तैयार की जायेगी तथा भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना या साम्प्रदायिक तनाव एवं दंगा की स्थिति निर्मित होने पर व किस प्रकार से उस पर नियंत्रण किया जाये आदि सभी का गहन अध्ययन किया जायेगा। आज बल के जवानों द्वारा थाना टोरिया का परिचय अभ्यास किया गया जिसका उद्देश्य संवेदनशील इलाको में पैठ मार्च किया गया। इस परिचय अभ्यास का उद्देश्य जिले के सिविल प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाये रखना विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना है जिससे आमजन मानस में प्रशासन एवं पुलिस पर विश्वास बना रहे। दूत कार्य बल (आर.ए.एफ.) के कार्य करने की प्राथमिक तथा द्वितीयक दक्षता होती है। 107 बटालियन की प्लाटून अधिग्रहण अंग है। जिसको रैपिड एक्शन फोर्स के नाम से जाना जाता है व 107 बटालियन के प्लाटून के सदस्यों द्वारा राजनीतिक दलो समाज सेवी संगठनों व जीवन रक्षक संसाधनों की जानकारी प्राप्त की जायेगी एवं सभी क्षेत्रों का मानचित्र भी बनाया जायेगा। जिसका उद्देश्य अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर उस पर नियंत्रण के लिए नियत स्थल पर तत्काल पहुँचने में सुविधा हो।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।