Home » अपराध » Mp » बच्चों में देशभक्ति की भावना जागेगी-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटैल

बच्चों में देशभक्ति की भावना जागेगी-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटैल

बच्चों में देशभक्ति की भावना जागेगी-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटैल

बच्चों में भी देशभक्ति की भावना जागे यह नवाचार बहुत ही

सराहनीय-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे

इस आयोजन में सामाजिक संगठन उनके सहयोगी रहे और सभी प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल, सभी विद्यार्थी, उनके टीचर सभी आभार और बधाई के पात्र-कलेक्टर श्री कोचर

दमोह नगर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 4500 छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर

जोश, उमंग, जुनून के साथ मानव श्रृंखला बनाई

दमोह नगर के विभिन्न 12 स्कूलों के लगभग 4500 छात्र-छात्राओं ने आज अपनी-अपनी शालाओं के पास एकत्रित होकर जोश, उमंग, जुनून के साथ, तिरंगा झंडा हाथ में गर्म जोशी के साथ नारे लगाते हुए एक मानव श्रृंखला बनाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, गोपाल पटैल, नगर पालिका के ब्रांड एम्बेसडर हरीश पटैल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नेमा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मानव श्रृंखला के जज्वे को देखा और देश के प्रति इस श्रद्धा को देखकर उनकी प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता/ गौरव पटेल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा आज बहुत ही हर्ष का विषय है। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। आज सभी स्कूलों के बच्चों और सभी जनप्रतिनिधियों ने और जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे और समस्त शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही बच्चे और शिक्षक भी बहुत उत्साहित रहे और यह एक नवाचार था, एक ऐसी पहल थी जो बच्चे देशभक्ति को भूलते जा रहे हैं, उन बच्चों में भी देशभक्ति की भावना जागे और कलेक्टर श्री कोचर का यह नवाचार बहुत ही सराहनीय है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं, स्कूलों, समाजसेवियों के द्वारा सामूहिक रूप से तिरंगा यात्रा निकाली गई, इसमें बढ़ चढ़कर बच्चों ने हिस्सा लिया और भारत माता की जय के जयकारे के साथ यह भारत विश्व गुरु बने ऐसी सबने आशा व्यक्त की। सबने सामूहिक रूप से पैदल चलकर एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। मैं इस कार्यक्रम के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। उन्होंने इतना सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया और यह नवाचार किया जो हमेशा प्रशंसनीय रहेगा।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा नगर के 12 स्कूलों के लगभग 4500 छात्र-छात्राओं ने आज एकत्रित होकर एक मानव श्रृंखला बनाई है। बहुत जोश, उमंग, जुनून के साथ, तिरंगा झंडा हाथ में लिए खूब गर्म जोशी के साथ नारे लगाते हुए बच्चों ने इसमें शिरकत की है। हमारे सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की है। कलेक्टर श्री कोचर ने पूरे स्कूल शिक्षा विभाग को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा स्कूल शिक्षा विभाग ने इस आयोजन में पूरी लीड ली है। सामाजिक संगठन इस आयोजन में उनके सहयोगी रहे हैं और सभी प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल, उनके सभी विद्यार्थी, उनके टीचर सभी आभार और बधाई के पात्र हैं।

कलेक्टर कोचर ने कहा एक बहुत अच्छा आयोजन किया गया और इस आयोजन से पूरे शहर में, पूरे जिले में तिरंगे को लेकर एक नई लहर पैदा हुई है। आगे आने वाले दिनों में लगातार इसी प्रकार के कार्यक्रम हैं। उन्होंने बताया 13 अगस्त को प्रात: 10 बजे से तिरंगा यात्रा शुरू होगी, जिसमें सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे और इसके साथ 14 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से एक बहुत बड़ा तिरंगा मार्च निकाला जायेगा, जिसमें साइकिल रैली आयोजित की जायेगी और मैराथन दौड़ होगी। एक बहुत बड़ा कार्यक्रम जो कि प्रभारी मंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया है इन सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर के सभी नागरिक हिस्सा लें और इस तिरंगा उत्सव को सफल बनाएं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This