प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार,
दमोह के कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर को भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय ‘संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान उन्हें ‘संपूर्णता अभियान’ में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है।
यह समारोह 20 अगस्त 2025 को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है, जिसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं।
क्यों मिला यह सम्मान?
दमोह और तेंदूखेड़ा को यह सम्मान भारत सरकार के नीति आयोग की आकांक्षी परियोजना के अंतर्गत पिछले साल जुलाई से सितंबर तक चलाए गए ‘संपूर्णता अभियान’ में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
इस अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, और कृषि से संबंधित छह अलग-अलग मापदंडों पर काम किया गया था।
दमोह जिले और तेंदूखेड़ा विकासखंड ने इन सभी मापदंडों पर 100% लक्ष्य हासिल किया, जिसके चलते उन्हें न केवल आकांक्षी जिले और विकासखंड के रूप में बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में भी प्रथम स्थान मिला।
कलेक्टर श्री कोचर ने इस सम्मान को पूरे दमोह जिले और विभाग की उपलब्धि बताते हुए इसे ‘डबल गोल्ड मेडल’ कहा।
उनके कार्यकाल के दौरान वे जनता से सीधे संवाद करते हैं और हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने तुरंत राहत कार्य सुनिश्चित किए, जिससे लोगों का उन पर भरोसा बढ़ा है।







