Home » अपराध » Mp » *थाना दमोह देहात की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*थाना दमोह देहात की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*थाना दमोह देहात की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

जिले में हो रही अवैध मादक पदाथों की तस्करी, विक्रय एवं संग्रहण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना दमोह देहात अंतर्गत दिनांक 21.08.25 को मुखबिर द्वारा मादक पदार्थ परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी दमोह देहात द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीगण गोविन्द पिता जालम सिह लोधी 30 साल निवासी कुंआखेडा थाना हटा, भगत सिह पिता राजाराम लोधी 36 साल निवासी कुंआखेडा थाना हटा, जालम सिह लोधी पिता जाहर सिह लोधी 60 साल निवासी कुंआखेडा थाना हटा, दीपक पिता भगत सिंह राजपूत 29 साल निवासी कारीजोग खेजरा थाना दमोह देहात के अधिपत्य के बाहन क्रमांक एम पी 15 सी बी 3743 विटारा ब्रेजा से अवैध मादक पदार्थ गांजा लगभग 14 किलोग्राम बरामद कर आरोपीगण गोविन्द पिता जालम सिह लोधी 30 साल निवासी कुंआखेडा थाना हटा, भगत सिह पिता राजाराम लोधी 36 साल निवासी कुंआखेडा थाना हटा, जालम सिह लोधी पिता जाहर सिह लोधी 60 साल निवासी कुंआखेडा थाना हटा, दीपक पिता भगत सिह राजपूत 29 साल निवासी कारीजोग खैजग थाना दमोह देहात को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियान को न्यायालय पेश किया गया।

अप.क्र. 603/25 धारा-8/20 NDPS एक्ट

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

01 गोविन्द पिता जालम सिह लोधी 30 साल निवासी कुंआखेडा महदेला थाना हटा

02. भगत सिह पिता राजाराम लोधी 36 साल निवासी कुंआखेडा महदेला थाना हटा

03. जालम सिह लोधी पिता जाहर सिह लीधी 60 साल निवासी कुंआखेडा महदेला थाना हटा

04. दीपक पिता भगत सिंह राजपूत 29 साल निवासी कारीजोग खेजरा थाना दमोह देहात

जब्त मशरुका-

1. वाहन क्रमांक एम पी 15 सी बी 3743 विटारा ब्रेजा कीमती करीबन 8,00,000 रुपये, 2. मादक पदार्थ गांजा 14 किलोग्राम कीमती करीबन 4,50,000 रुपये कुल मशरूका कीमती करीबन 1250000 रूपये

उत्कृष्ट कार्य –

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक रचना मिश्रा, सउनि अकरम खान, प्र.आर. 840 आलोक भारद्वाज प्रआर 187 भानू उपाध्याय, प्रआर 90 डेलन सिंह, प्र आर 281 राधेश्याम मिश्रा, आर 589 देवेन्द्र ठाकुर, आर 208 अखिलेश साहू, आर 456 जितेन्द्र, आर चालक 75 लवकुश, आर 126 शुभम, आर 805 अभिषेक, आर 43 कुलदीप आर 748 दीपेन्द्र, आर 648 बाबू आर 352 नितिन राज सायबर सेल से प्रआर राकेश अठ्या, आर मयंक आर रोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।