Home » अपराध » Mp » जबेरा में माटी गणेश – सिद्ध गणेश कार्यशाला का हुआ आयोजन

जबेरा में माटी गणेश – सिद्ध गणेश कार्यशाला का हुआ आयोजन

जबेरा में माटी गणेश – सिद्ध गणेश कार्यशाला का हुआ आयोजन

दमोह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आज शासकीय महाविद्यालय जबेरा में माटी गणेश–सिद्ध गणेश कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन से हुआ

। जिला समन्वयक ने कहा “मिट्टी गणेश की स्थापना न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। इको-फ्रेंडली गणेश जी को अपनाना चाहिए, ताकि जलस्रोत एवं पर्यावरण प्रदूषित न हों।”

प्राचार्य कमला चौरसिया ने इसे अत्यंत अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि छात्र-छात्राएँ अपने घरों में मिट्टी से निर्मित गणेश जी की स्थापना कर पर्यावरण बचाने में सहयोग दें।

रानू नामदेव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा “प्रकृति को बचाने के लिए हमें धार्मिक आयोजनों को पर्यावरण हितैषी बनाना होगा, ताकि हमारी धार्मिक भावनाएँ और प्रकृति दोनों सुरक्षित रहें।

समन्वयक वंदना जैन ने कहा “यह आयोजन प्रकृति संरक्षण और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कमला चौरसिया, रानू नामदेव, गोपाल सिंह लोधी, महाविद्यालय के छात्र-छात्राए, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम सिंह लोधी ने किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post