Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— Mp पन्ना जिले में पुलिस पर भीषण हमला, थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह भदौरिया गंभीर रूप से घायल

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— Mp पन्ना जिले में पुलिस पर भीषण हमला, थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह भदौरिया गंभीर रूप से घायल

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

Mp पन्ना जिले में पुलिस पर भीषण हमला, थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह भदौरिया गंभीर रूप से घायल


पन्ना, मध्यप्रदेश।
जिले के धरमपुर गांव (थाना बृजपुर क्षेत्र) में गुरुवार को पुलिस पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक आरक्षक को भी चोटें आई हैं। घायल पुलिस कर्मियों को तत्काल उपचार हेतु सतना के बिरला अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बृजपुर पुलिस टीम आरोपी पंचम यादव पिता शिवसिंह यादव (अपराध क्रमांक 86/25, धारा 105 वीएनएस) की गिरफ्तारी के लिए ग्राम धरमपुर पहुंची थी। आरोपी को पकड़ने के बाद अचानक गांव के करीब 40 से 50 लोग एकत्रित होकर पुलिस टीम पर पथराव और हमला करने लगे।

इस दौरान थाना प्रभारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस की दो राइफलें छीन लीं। हमले में आरक्षक रामनिरंजन कुशवाहा (निवासी धनेह गांव, उचेहरा) को भी चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी पन्ना निवेदिता नायडू स्वयं मौके पर पहुंचीं। डीआईजी सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है।

घायल पुलिस कर्मियों की स्थिति पर सतना एसपी हंसराज सिंह ने बिरला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और मुलाकात की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पंचम यादव को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है तथा हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post