Home » अपराध » Mp » *पचास वर्षों से चली आ रही परंपरा सिद्ध धाम अदोलिया बाबा मंदिर में भव्य मेले का आयोजन*

*पचास वर्षों से चली आ रही परंपरा सिद्ध धाम अदोलिया बाबा मंदिर में भव्य मेले का आयोजन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पचास वर्षों से चली आ रही परंपरा सिद्ध धाम अदोलिया बाबा मंदिर में भव्य मेले का आयोजन*


दमोह जिले के ग्राम मंडला खिरिया स्थित सिद्ध धाम अदोलिया बाबा मंदिर में विगत पचास वर्षों से लगातार पारंपरिक मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक मेले का आयोजन प्रमुख रूप से अशोक पटेल परिवार द्वारा किया जाता रहा है, जिसमें पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल, वीरेंद्र पटेल, मंत्री पुत्र लकी पटेल, अजय पटेल एवं राजाराम कंस्ट्रक्शन परिवार का विशेष योगदान रहा है।

यह मेला न केवल दमोह जिले बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आस्था और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

मेले में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर मेले का आनंद लेते हैं। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस, शानदार झूले, खेल-खिलौनों की दुकानें, साज-सज्जा के आकर्षक आइटम उपलब्ध रहते हैं।

वहीं स्वाद के शौकीनों के लिए चाट, फुल्की सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की दुकानों की भरमार रहती है l किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेले में खेती में उपयोगी औजार जैसे केंचा, हंसिया,कुल्हाड़ी आदि की दुकानें भी लगती हैं।

साथ ही महिलाओं के घरेलू उपयोग हेतु पट बेलन, बर्तन एवं अन्य आवश्यक सामग्री सहज रूप से उपलब्ध रहती है।

यह मेला “अदोलिया मेला” के नाम से प्रसिद्ध है और लगभग 50 वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है।

मेले में बुंदेली राई कलाकारों के द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जा रही है
बुंदेली राई को देख सुन कर लोग अपना विशेष मनोरंजन कर रहे हैं
मेले में पार्किंग के लिए विशेष पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है

आयोजकों ने शहरवासियों सहित सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से मेले में पहुंचकर पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति और मनोरंजन का आनंद लेने की अपील की है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This