—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच*

***तेंदूखेड़ा से मुकेश जैन की रिपोर्ट***
तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेहरी ग्राम में शनिवार सुबह मोबाइल चार्ज करते समय एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन महिला को तत्काल ही इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है सेहरी गांव निवासी रश्मि पति नरेश गौड़ उर्फ (मुकेश) 30 शनिवार सुबह 11 बजे घर में मोबाइल फोन को चार्ज करने लगा रही थी।
इलेक्ट्रिक बोर्ड के पास मौजूद किसी डेरी में कट लगा होने से महिला को करंट लग गया। डोरी उसके हांथ में चिपक गई और महिला चिल्लाकर जमीन में गिर पड़ी।
आवाज सुनकर पति घर के अंदर पहुंचा तो पत्नी बेहोश होकर जमीन में पड़ी थी। परिजन निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों ने बताया मृतक महिला के दो बेटियां हैं जिनके सिर से मां का साया उठ गया है











































1 thought on “*मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच*”
QQ288 mobile, eh? Sounds kinda catchy! Gotta say, tried it out and it was a smooth experience. Definitely worth checking out on your phone. Check it out here: qq288 mobile