Home » अपराध » Mp » *दमोह में खुलेगा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सब-सर्कल कार्यालय*

*दमोह में खुलेगा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सब-सर्कल कार्यालय*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में खुलेगा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सब-सर्कल कार्यालय*

*जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से मिली बड़ी उपलब्धि*


दमोह।
जिले के लिए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के जबलपुर सर्कल के अंतर्गत दमोह में एक नए सब-सर्कल कार्यालय की स्थापना की जा रही है। यह कार्यालय शहर की एक प्राचीन धरोहर इमारत में संचालित होगा, जिसे स्थानीय स्तर पर पूर्व में गिरजाघर के नाम से जाना जाता था।

यह उपलब्धि जिला प्रशासन द्वारा किए गए लगातार पत्राचार और प्रयासों का प्रतिफल मानी जा रही है। नए सब-सर्कल कार्यालय के खुलने से दमोह एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित संरक्षित स्मारकों के संरक्षण, देखरेख और रखरखाव के कार्यों को गति मिलेगी।

नवस्थापित कार्यालय में कंज़र्वेशन असिस्टेंट (Conservation Assistant) सहित अन्य सहयोगी स्टाफ की तैनाती की जाएगी। यह टीम स्मारकों के संरक्षण, मरम्मत, पुनरुद्धार तथा नियमित रखरखाव से जुड़े कार्यों का दायित्व निभाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जबलपुर सर्कल के अंतर्गत सागर, जबलपुर, रीवा और खजुराहो में ही ASI के सब-सर्कल कार्यालय कार्यरत थे। दमोह में नए सब-सर्कल की स्थापना से क्षेत्रीय ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण कार्यों को और अधिक प्रभावी तथा सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्यालय 15 फरवरी के बाद प्रारंभ होने की संभावना है। वर्तमान में भवन में मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। कार्यों में छत की वाटरप्रूफिंग, ग्रिल एवं जाली का निर्माण, मैदान का समतलीकरण, बगीचे का विकास, लाइट फिटिंग तथा रंगाई-पुताई शामिल है।

दमोह में ASI के सब-सर्कल कार्यालय की स्थापना से न केवल ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षण मिलेगा, बल्कि जिले की सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती प्राप्त होगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post