Home » अपराध » Mp » *संयुक्त तहसील भवन पथरिया को मिला ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मिली मान्यता*

*संयुक्त तहसील भवन पथरिया को मिला ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मिली मान्यता*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*संयुक्त तहसील भवन पथरिया को मिला ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मिली मान्यता*

दमोह/पथरिया। जिले के संयुक्त तहसील भवन पथरिया को उत्कृष्ट शासकीय कार्यप्रणाली, सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली में किए गए सुधारों और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मान्यता के रूप में देखी जा रही है।

एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील कार्यालय में आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। कार्यालय में आने वाले आवेदकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है।

इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम का आधुनिकीकरण, सिंगल विंडो सिस्टम तथा प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यालय की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर किए गए सुधारों का मूल्यांकन किया गया।

इन्हीं निर्धारित मापदंडों के आधार पर विस्तृत मूल्यांकन के बाद संयुक्त तहसील भवन पथरिया को ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। अधिकारियों के अनुसार यह प्रमाण-पत्र कार्यालय की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, व्यवस्था और सेवा-प्रदायन के मानकों को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी एवं वृंदेश पाण्डे सहित तहसील कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यालय को ISO प्रमाण-पत्र मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर इसे पथरिया तहसील की कार्यप्रणाली में किए गए सुधारों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This