Home » अपराध » Mp » *तेजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 किलो 140 ग्राम गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार*

*तेजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 किलो 140 ग्राम गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*तेजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 किलो 140 ग्राम गांजा जब्त दो आरोपी गिरफ्तार*

दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए दमोह पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन में तेजगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना तेजगढ़ पुलिस को अवैध गांजा के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को पकड़ा और उनके कब्जे से कुल 4 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

गिरफ्तार आरोपी

1. भूपत पिता गिरन सिंह लोधी, निवासी पटेरिया
2. सुंदर उर्फ बंबई पिता रनमत सिंह जोगी, निवासी तेजगढ़

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक गोविंद सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक 78 सचिन, प्रधान आरक्षक 729 उमेश, प्रधान आरक्षक 91 मनोज, आरक्षक 602 राजन, आरक्षक 623 राजेश, आरक्षक 864 राजाबाबू, आरक्षक 784 हरिसिंह, आरक्षक ओमप्रकाश जमरे, आरक्षक 271 प्रमोद, आरक्षक शैलेश सहित साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राकेश आठ्या एवं आरक्षक मयंक दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री से जुड़े मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This