Home » अपराध » Mp » *सतपारा में बकरियां चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद आठ घायल* *लाठी और कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप, तीन महिलाएं भी घायल; पुलिस जांच में जुटी*

*सतपारा में बकरियां चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद आठ घायल* *लाठी और कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप, तीन महिलाएं भी घायल; पुलिस जांच में जुटी*


सतपारा में बकरियां चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, आठ घायल

लाठी और कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप, तीन महिलाएं भी घायल; पुलिस जांच में जुटी

दमोह। पधारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतपारा में सोमवार को खेत में बकरियां चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की बात सामने आई है। घटना में दूसरे पक्ष के आठ लोगों के घायल होने की जानकारी है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब सुबह 11 बजे दुज्झी, सूरज, रानी, गोरेलाल, वीरेंद्र, कलू, मनोरे, गोमती राय और संतोषी राय खंगार अपनी बकरियां लेकर रामगोपाल पांडे के खेत की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान नन्नई खंगार द्वारा खेत में बकरियां चराने को लेकर आपत्ति जताई गई। इसी बात को लेकर नन्नई और मनोरे के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया गया कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट की गई। एक पक्ष की ओर से नन्नई के साथ गोलू, रोहित, चंदू, नंदू और गोविंद के मौजूद होने की बात कही गई है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि मारपीट में उनके पक्ष के आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

घटना को लेकर संबंधित पक्ष द्वारा पुलिस से मामले की विधिवत जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों, दोनों पक्षों की भूमिका तथा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

*श्री शिव साईं धाम में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ भावपूर्ण वर्णन* *पितृपक्ष में श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार द्वारा प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा प्रसाद वितरण*