Home » अपराध » Mp » *सत्येंद्र सिंह लोधी ने विद्यार्थियों से जाना उनके सपनों और लक्ष्यों का दृष्टिकोण कहा—युवा ऊर्जा देश और समाज को नई दिशा देने में सक्षम*

*सत्येंद्र सिंह लोधी ने विद्यार्थियों से जाना उनके सपनों और लक्ष्यों का दृष्टिकोण कहा—युवा ऊर्जा देश और समाज को नई दिशा देने में सक्षम*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*यूथ कांफ्रेंस में युवाओं से आत्मीय संवाद, भविष्य निर्माण को लेकर किया प्रेरित*

*सत्येंद्र सिंह लोधी ने विद्यार्थियों से जाना उनके सपनों और लक्ष्यों का दृष्टिकोण कहा—युवा ऊर्जा देश और समाज को नई दिशा देने में सक्षम*

*

जबेरा से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट*

दमोह/जबेरा। सामुदायिक भवन जबेरा में GSU दमोह के तत्वावधान में यूथ कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज एवं मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह लोधी शामिल हुए। उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके सपनों, लक्ष्यों, रुचियों और भविष्य को लेकर उनकी सोच जानी।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं और विचार अतिथियों के समक्ष रखे। मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह लोधी ने विद्यार्थियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनके प्रश्नों पर खुलकर चर्चा करते हुए भविष्य निर्माण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा में वह शक्ति है, जो सपनों को संकल्प और संकल्प को सफलता में बदल सकती है। युवाओं के मन में सभी के प्रति सम्मान और समाज के लिए कुछ बेहतर करने का भाव होना चाहिए। सकारात्मक सोच, अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास के माध्यम से युवा न केवल अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि देश और समाज को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।

अतिथियों ने भी किया युवाओं का मार्गदर्शन

कार्यक्रम में उमराव सिंह, सेवानिवृत्त डीएसपी, पूर्व बीएमओ डॉ. डीके राय, सेवानिवृत्त आर्मी जवान संतोष तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे, मयंक जैन एवं सहारा ठाकुर ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न जिज्ञासा भरे प्रश्नों के समाधान दिए तथा शिक्षा, करियर, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और भविष्य निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

GSU पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन संगठन की जिलाध्यक्ष हर्षिता ठाकुर, उपाध्यक्ष सरस्वती, जिला महासचिव पूनम, ब्लॉक अध्यक्ष राज तेकाम, जितेंद्र, रश्मि, अरविंद, रिमझिम, नीरज, विकास कड़ोपा, छत्रपाल एवं जिला मीडिया प्रभारी सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आयोजन समिति को सफल यूथ कांफ्रेंस के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने भी अतिथियों के साथ हुए आत्मीय संवाद को उपयोगी बताते हुए भविष्य के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

*श्री शिव साईं धाम में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ भावपूर्ण वर्णन* *पितृपक्ष में श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार द्वारा प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा प्रसाद वितरण*