Home » अपराध » Mp » *भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दमोह की जिला कार्यकारिणी घोषित*

*भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दमोह की जिला कार्यकारिणी घोषित*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*मोंटी रैकवार के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष*

*भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दमोह की जिला कार्यकारिणी घोषित*

*जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की अनुशंसा पर जारी हुई सूची*


दमोह। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की दमोह जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे तथा जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह की अनुमति और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की अनुशंसा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषित कार्यकारिणी में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए कार्य करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्व निर्धारित किए गए हैं।

जिला उपाध्यक्ष एवं महामंत्रियों की नियुक्ति

जिला उपाध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र पटेल (चटन), पंकज जड़िया, अनूपकांत रैकवार (मोंटी), डॉ. अनूप सिंह लोधी, रितेश सोनी एवं बद्री विश्वकर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला महामंत्री के पद पर अभिषेक राय एवं लक्ष्मण कुशवाहा की नियुक्ति की गई है।

जिला मंत्री के रूप में निजाम सिंह लोधी, अंशुल सोनी, अंकित पटेल, मनोज राय एवं विकास नामदेव को शामिल किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी एडवोकेट नर्मदा साहू को सौंपी गई है, जबकि प्रेम सिंह लोधी एवं बलराम सिंह लोधी जिला सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

कार्यालय, मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग

जिला कार्यालय मंत्री के रूप में दीपक केशरवानी तथा जिला सह कार्यालय मंत्री के रूप में सोमनाथ कुशवाहा एवं परसू सोनी को नियुक्त किया गया है।

मीडिया विभाग में हरि रजक को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। विजय यादव एवं धर्मेंद्र सेन जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सोशल मीडिया विभाग में प्रीतम पटेल को जिला सोशल मीडिया प्रभारी तथा होशियार चक्रवर्ती को जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार आईटी विभाग में सौरभ विश्वकर्मा को जिला आईटी प्रभारी एवं वीरेंद्र सोनी को जिला सह आईटी प्रभारी बनाया गया है।

नीति, शोध एवं सामाजिक संपर्क की जिम्मेदारी

नीति एवं शोध प्रभारी के रूप में राजाराम सोनी को नियुक्त किया गया है। देवी रजक एवं रजनीकांत नेमा को इस विभाग में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

सामाजिक संपर्क प्रमुख के प्रभारी के रूप में प्रीतम चौकसे तथा सह प्रभारी के रूप में बबलू चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है।

मन की बात, प्रशिक्षण एवं सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का दायित्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारी पंकज सेन एमआर बनाए गए हैं, जबकि नर्मदा पटेल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में मनोज राय एवं सह प्रभारी के रूप में ब्रह्मा चौरसिया को नियुक्त किया गया है। सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी नरेश साहू को सौंपी गई है, जबकि हरनाम सिंह ठाकुर सह प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे।

लाभार्थी प्रमुख के रूप में अजय कुशवाहा को नियुक्त किया गया है। उद्यमी प्रमुख की जिम्मेदारी सतीश विश्वकर्मा को दी गई है, जबकि मनीष नेमा एवं सुरेश राठौर उद्यमी सह प्रमुख के रूप में कार्य करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पदाधिकारियों एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने तथा केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नई जिला कार्यकारिणी के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पिछड़ा वर्ग के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This