Home » मध्य प्रदेश » महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में रोके गये 2 बाल विवाह परिजन कर रहे थे अपनी 13, एवं 14 वर्ष की बेटियों की शादियों की तैयारियां बाल विवाह कैसी नादानी,जीवन भर आखों में पानी बाल विवाह होने की शिकायत हेल्पलाइन नं.-07812-350300 एवं चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दर्ज कराई जा सकेगी

महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में रोके गये 2 बाल विवाह परिजन कर रहे थे अपनी 13, एवं 14 वर्ष की बेटियों की शादियों की तैयारियां बाल विवाह कैसी नादानी,जीवन भर आखों में पानी बाल विवाह होने की शिकायत हेल्पलाइन नं.-07812-350300 एवं चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दर्ज कराई जा सकेगी

महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग की

संयुक्त कार्यवाही में रोके गये 2 बाल विवाह

परिजन कर रहे थे अपनी 13, एवं 14 वर्ष की बेटियों की शादियों की तैयारियां

बाल विवाह कैसी नादानी,जीवन भर आखों में पानी

बाल विवाह होने की शिकायत हेल्पलाइन नं.-07812-350300 एवं

चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दर्ज कराई जा सकेगी

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में गोपनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी जबेरा रिंकल घनघोरिया एवं परियोजना अधिकारी कैलाश राय द्वारा सक्रियता से पुलिस विभाग के सहयोग एवं समन्वय से जबेरा एवं दमोह परियोजना के ग्रामीण अंचलों में दो नाबालिक बालिकाओं जिनकी उम्र 13 एवं 14 वर्ष थी बाल विवाह रोके गये ।

बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिये कलेक्टर दमोह द्वारा बहुत गंभीरता से लिया गया है जहाँ एक ओर समाज आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है वही कुछ लोग आज भी परम्परावादी सोच, रूढ़ीवादिता एवं अन्य बहानों के चलते अपने बालक ओर बालिकाओं का विवाह कम उम्र में कर देते हैं, जिसके नकारात्मक प्रभाव जो कुपोषण, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु, सकल प्रजनन दर, तलाक आदि को बढ़ावा देता है एवं सामाजिक,आर्थिक,शैक्षणिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर होते जाते हैं यह कुचक्र पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है, बाल विवाह न केवल सामाजिक कुरीति है बल्कि यह एक समाज में फैला हुआ कोड़ है जो कई पीढ़ियों को बर्बाद कर देता है I

बाल विवाह रोकथाम हेतु कलेक्टर दमोह अनेक स्तर से कार्यवाही कर रहे हैं इसी क्रम में राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी पत्र अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सचिवों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने अक्षय तृतीय पर होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में कोई बाल विवाह न हो इस हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश जारी किये है।

अक्षय तृतीया पूर्व महिला बाल विकास विभाग द्वारा समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा कार्यकर्ताओं, सचिव, सरपंच, रोजगार सहायकों के प्रशिक्षण एवं विवाहों से संबंधित विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकों को आयोजित करने हेतु योजना बनाई है, प्रत्येक ग्रामों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एवं आरकेएसके साथिया द्वारा बाल विवाह रोकथाम एवं इसके प्रति जागरूकता हेतु दीवार लेखन किये जा रहे है।

कलेक्टर द्वारा पंचायत सचिवों को आदेशित किया गया है की बाल विवाह रोकथाम एवं इसके प्रति जन जागरूकता हेतु गाँव- गाँव में मिनादी कराई जाये । बाल विवाह होने की शिकायत या सूचना दमोह हेल्प लाइन 07812-350300 एवं चाइल्ड हेल्प लाइन न 1098 पर दर्ज कराई जा सकती है । शिकायतकर्ता अथवा सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।