Home » अपराध » Mp » साजली सिंचाई परियोजना न केवल कृषि के लिए बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर के सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी-राज्यमंत्री पटेल

साजली सिंचाई परियोजना न केवल कृषि के लिए बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर के सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी-राज्यमंत्री पटेल

साजली सिंचाई परियोजना न केवल कृषि के लिए बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर के सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी-राज्यमंत्री पटेल

निरंतर विकसित भारत संकल्प को लेकर केन्द्र और प्रदेश की सरकार काम रही हैं-सांसद लोधी

राज्यमंत्री एवं सांसद ने साजली सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण

दमोह पथरिया विधानसभा क्षेत्र के केवलारी ग्राम की समीप स्थित साजली सिंचाई परियोजना का प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल एवं दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा साजली परियोजना बहुत महत्वपूर्ण योजना हैं। उन्होंने कहा पहले साजली परियोजना के अंतर्गत 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई का लक्ष्य था, जिसे अब बढ़ाकर 15,000 हेक्टेयर कर दिया गया है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा डेम का कार्य पूर्ण हो गया हैं, पाईप लाइन का काम दूसरी कंपनी को मिला हैं। योजना का नया टेंडर हुआ हैं, 2026 तक कम्पलीट होगा।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा परियोजना से लगभग 40 गांव लाभान्वित होंगे जबकि रहली विधानसभा क्षेत्र के 114 गांवों में पीने के पानी की सुविधा भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा पथरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग चार बड़े डैम बनाए गए हैं, जिनसे किसानों के खेतों तक जल पहुंचाने की योजना है, जिससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। इस प्रकार, साजली सिंचाई परियोजना न केवल कृषि के लिए बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर के सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री जी काम कर रहे हैं, निरंतर विकसित भारत संकल्प को लेकर केन्द्र और प्रदेश की सरकार काम रही हैं। सांसद श्री लोधी ने कहा शत-प्रतिशत पीने और सिचाई का पानी आमजनों तक पहुँचाने का काम सरकार करेगी। उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में बुंदेलखंड का एक भी गांव नही बचेगा, निंरतर सभी बांधों की प्रगति की समीक्षा की जा रही हैं। सांसद श्री लोधी ने कहा उद्देश्य केवल प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी ने जो योजनाए आमजनों को दी है, वे शत-प्रतिशत सभी तक पहुँचे, इसी लक्ष्य को लेकर निरंतर योजनाओं की समीक्षा की जा रही हैं।

ज्ञातव्य है की पथरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री लखन पटेल जी के प्रयासों से उनके 2013 से 2018 के विधायक कार्यकाल में साजली सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति 3 मई 2016 को हुई थी इस परियोजना के माध्यम से पथरिया विधानसभा क्षेत्र के लगभग 40 ग्रामों तक सिंचाई का पानी प्रेसराईज पाइपों के माध्यम से पहुंचेगा जिससे किसानों के जीवन में बदलाव आएगा और आय में भी वृद्धि होगी। मंत्री श्री लखन पटेल स्वयं किसान है और एक किसान खेती के लिए पानी के महत्व को बड़े अच्छे तरीके से समझता है, जिसका लाभ अब पथरिया विधानसभा की जनता को मिलेगा। डेम का काम लगभग पूर्णता की ओर है, पाइपलाइन बिछने का कार्य चल रहा जो लगभग 2026 तक पूर्ण हो जाएगा। इस डेम में पानी की क्षमता लगभग 15000 हजार हेक्टेयर होगी जो पहले 10,000 हजार हेक्टेयर थी जो मंत्री जी ने बढ़वाई हैl
इस अवसर पर किसानों के साथ संवाद भी हुआ, उनकी बातें व समस्याएं सुनी गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण जन मौजूद रहे l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।