Home » अपराध » Mp » दमोह शहर में विद्युत चोरी पर विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन: कोई मीटर shunt तो कोई मीटर बाइ पास करके कर रहा बिजली चोरी 645 प्रकरण दर्ज, 5 मीटर रीडर बर्खास्त

दमोह शहर में विद्युत चोरी पर विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन: कोई मीटर shunt तो कोई मीटर बाइ पास करके कर रहा बिजली चोरी 645 प्रकरण दर्ज, 5 मीटर रीडर बर्खास्त

दमोह शहर में विद्युत चोरी पर विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन:
कोई मीटर shunt तो कोई मीटर बाइ पास करके कर रहा बिजली चोरी

645 प्रकरण दर्ज, 5 मीटर रीडर बर्खास्त

दमोह शहर में विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। विभाग की छापामार कार्रवाई के दौरान 322 मीटरों में शंटिंग एवं बायपास की घटनाएं पकड़ी गईं, वहीं 310 स्थानों पर सर्विस लाइन में कट लगाकर चोरी करने व अन्य अनियमितताएं पाई गईं।
विद्युत चोरी की इन घटनाओं को देखते हुए विभाग ने कार्यवाही करते हुए अब तक कुल 645 विद्युत अनियमितता के प्रकरण दर्ज किए हैं। विभाग के अनुसार हर महीने औसतन 100 से 110 अनियमितता प्रकरण बनाए जा रहे हैं।
साठगांठ कर विधुत अनियमितता कराने वाले मीटर रीडर्स पर बड़ी कार्यवाही
ऐसे मीटर रीडर जो उपभोक्‍ताओं को विधुत अनियमितता में बढावा दे रहे थे को चिन्हित कर विधुत विभाग ने नौकरी से बाहर का रास्‍ता दिखाया।
विद्युत विभाग ने इस कार्रवाई में बड़ी लापरवाही और साठगांठ करते हुए पाए गए पांच मीटर रीडर्स को बर्खास्त कर दिया ये मीटर रीडर उपभोक्ताओं को गलत लाभ पहुंचाने के लिए कम रीडिंग दर्ज कर रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं को गर्मियों के महीनों में कम रीडिंग का बिल देकर उन्हें आगे के महीनों में बिल में लाभ मिलता था। विभाग द्वारा लापरवाही करने वाले अमित पटेल, अमान खान, शिवकांत प्‍यासी , दिलीप कुमार कनौजिया, दीपक उपाध्‍याय को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है।

स्मार्ट मीटर से आई पारदर्शिता

विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
विधुत विभाग लगातार बिजली खपत में पारदर्शिता बनाए रखने में कार्यरत है जिनके यहां लंबे समय से खराब मीटर लगा है और रीडिंग खपत सही नहीं आ रही है ऐसे 4400 उपभोक्ताओं के मीटर बदलने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
विभाग ने जानकारी दी कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को अब हर 30 दिन में नियमित बिल प्राप्त हो रहा है, जिससे बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है और बिजली चोरी पर भी अंकुश लगा है। यदि किसी विधुत उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर की रीडिंग को पुराने मीटर की रीडिंग से चेक कराना होता है तो चेक मीटर लगाकर रीडिंग का मिलान कराया जाता है अब तक दमोह शहर में 710 चेक मीटर लगाए जा चुके हैं
साथ ही, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दमोह शहर में मीटर टेस्टिंग लैब की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां वे स्वयं उपस्थित होकर मीटर की सटीकता की जांच करवा सकते हैं।

कार्यपालन अभियंता श्री एम.एल.साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली की खपत को कम करने के लिए एनर्जी एफिशिएंट उपकरणों का उपयोग करें, जिससे न केवल उनके मासिक बिल कम होंगे, बल्कि ऊर्जा संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।