Home » अपराध » Mp » *एक दिन में अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत*

*एक दिन में अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत*

बड़ी दुखद खबरे

*एक दिन में अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत*

दमोह। दमोह जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक दिन में 11 लोगों की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है. दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी स्टेशन के समीप टपरिया में एक 40 वर्षीय विनीता मुड़ा पति सुरेंद्र रिछारिया निवासी किशनतलैया ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलती ही मौके पर बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्रआ मयूर सहित पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा किया. वहीं हिंडोरिया अस्पताल में रमेश पिता बालचंद अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी भरतला थाना पटेरा की इलाज के दौरान सीना दर्द देने के कारण मौत हो जाने पर प्रधान रक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपा.इधर तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदुआ निवासी की मीना पिता विश्राम आदिवासी उम्र 18 वर्ष की मौत हो जाने पर सरपंच अमर सिंह की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई. वहीं जहरीला पदार्थ का सेवन करने से जमुना पिता रघुवीर बर्मन उम्र करीब 40 वर्ष निवासी मुराछ थाना गैसाबाद की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है. इधर दमोह रेल्वे स्टेशन पर एक वृद्ध की अज्ञात कारण से मौत हो जाने पर आरक्षक धीरज ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर बताया कि मृतक रामू पिता सुकई ठाकुर उम्र 88 वर्ष निवासी ग्राम कांकर थाना तेजगढ़ का मार्ग कम कर जांच में लिया. साथ ही तेंदूखेड़ा और पटेरा सड़क दुर्घटना में एक-एक की मौत हुई, बालाकोट नाले में लाश मिली वहां भी एक महिला की मौत हुई है. इधर सिटी कोतवाली क्षेत्र में बिजली सुधारते समय भी एक युवक की मौत हुई.गोला पट्टी के पास दो-तीन हिस्सों में ट्रैक पर युवक की लाश मिली और हथनी में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई जिसमें कुल मिलाकर 10 की मौत हुई।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।