Home » मध्य प्रदेश » मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र का दक्षिण संभाग दमोह में औचक निरीक्षण बेहतर विद्युत आपूर्ति एवं त्वरित सुधार कार्यों पर दिया विशेष जोर

मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र का दक्षिण संभाग दमोह में औचक निरीक्षण बेहतर विद्युत आपूर्ति एवं त्वरित सुधार कार्यों पर दिया विशेष जोर

मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र का दक्षिण संभाग दमोह में औचक निरीक्षण

बेहतर विद्युत आपूर्ति एवं त्वरित सुधार कार्यों पर दिया विशेष जोर

दमोह म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सागर संभाग के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार ने दक्षिण संभाग दमोह का औचक निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, ट्रांसफार्मर सुधार, उपभोक्ता शिकायत निवारण तथा सुरक्षा मानकों की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध, सतत् एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र देवेंद्र कुमार ने सर्वप्रथम जबलपुर नाका स्थित 8 नंबर फीडर का निरीक्षण किया, जो शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति को अलग करता है। मुख्‍य अभियंता द्वारा क्षेत्र में किए गए तकनीकी सुधारों की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि फीडर के रखरखाव एवं लाइन लॉस को कम करने हेतु ठोस कार्ययोजना लागू की जाये ताकि उपभोक्ताओं को और बेहतर सेवा मिल सके। इसके पश्चात मुख्‍य अभियंता ने लोकल ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट (एल.टी.आर.यू) का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर मरम्मत की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा मरम्मत की गति बढ़ाई जाए एवं खराब ट्रांसफार्मरों को यथाशीघ्र बदला जाए, जिससे ट्रांसफार्मर फेल होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को न्यूनतम समय में पुनः बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने एल.टी.आर.यू में कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

किल्‍लाई नाका स्थित दमोह शहर वितरण केंद्र का निरीक्षण कर फ्यूज ऑफ कॉल सेंटर का भ्रमण किया। यहां उपस्थित कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतें त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर अटेंड की जाएं। साथ ही फाल्ट अटेण्‍ड करने के समय में कमी लाने, सुधार कार्यों में तेजी लाने तथा प्रत्येक उपभोक्ता को समयबद्ध एवं संतोषजनक सेवा उपलब्ध कराने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान किल्‍लाई नाका स्थित एल.टी.एम.टी. लैब का भी भ्रमण किया । मीटर परीक्षण एवं सीलिंग कार्यों की बारीकी से समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मीटर की जांच निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से की जाए तथा तकनीकी गड़बड़ियों को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

इसके अतिरिक्त मुख्य अभियंता सागर क्षेत्र देवेंद्र कुमार द्वारा जबलपुर नाका, किल्लाई नाका एवं बांदकपुर सब-स्टेशनों का निरीक्षण कर सब-स्टेशन ऑपरेटरों के सुरक्षा उपकरणों, ट्रिपिंग रजिस्टर एवं लोड रजिस्टर का गहन अवलोकन किया। मुख्‍य अभियंता ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए, जिससे विद्युत प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या जोखिम की संभावना समाप्त हो जाये।

मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार ने दोहराया कि म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति देने हेतु संकल्पित है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से कार्य करते हुए उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरें, यह आवश्यक है।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सुभाष नागेश्वर, कार्यपालन अभियंता एम.एल. साहू, कार्यपालन अभियंता (एस.टी.सी.-एस.टी.एम.) मोहन सुलिया, सहायक अभियंता आर.के. अरोरा, आर.के. दुबे सहित अन्य तकनीकी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।