Home » स्वास्थ्य » *बाल,मातृ एवं सकल प्रजनन दर कम करने के लिए अति आवश्यक है कि*

*बाल,मातृ एवं सकल प्रजनन दर कम करने के लिए अति आवश्यक है कि*

*बाल,मातृ एवं सकल प्रजनन दर कम करने के लिए अति आवश्यक है कि*

*बाल विवाह में रोकथाम हो*

*बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करना एवं संरक्षण करना*

*सर्वोच्च प्राथमिकता हो*

दमोह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जयवंत सिंह वर्मा व प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग दमोह द्वारा ममता संस्था के सहयोग से एक निजी होटल में जिले के समस्त सी.एच.ओ एवं परामर्शदाताओं का बाल अधिकारो, बाल संरक्षण, किशोर सशस्क्तिकरण, जेंडर पोक्सो एक्ट-2012 एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 आदि महत्वपूर्ण विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत प्रतिभागियों के पंजीयन, परिचय एवं प्री टेस्ट से हुआ।

सहायक संचालक संजीव मिश्रा ने बताया अनेक ऐसे विषय है जिसमे हेल्थ ऑफिसर्स सीधे किशोरों से जुड़े होते हैं, फ्रंट लाइन वर्कर्स के मेंटर भी है, जिनके माध्यम से बाल यौन शोषण, बाल विवाह एवं कम उम्र में शादी के दुष्परिणाम, एवं गर्भधारण को टालने, बच्चों में कुपोषण की पहचान एवं परामर्श,शाला त्यागी को शालाओं में वापिस प्रवेश आदि में इनके एवं इनके माता पिता का परामर्श देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । उन्होंने पॉक्सो एक्ट 2012 इससे जुड़ा कानून एवं वर्तमान में स्थिति नाबालिक बच्चे में मामले में गर्भपात पर चर्चा की।

डॉ. चटर्जी ने बताया कि बाल, मातृ एवं सकल प्रजनन दर कम करने के लिए अतिआवश्यक है कि बाल विवाह में रोकथाम हो इसमें सभी को एक साथ आकर कार्य करना होगा । जिला समन्वयक वीरेंद्र जैन ने बाल अधिकार, बाल संरक्षण एवं इसके मुद्दे एवं जेंडर विषय पर सत्र लिया। सत्र में कुछ केस स्टडी एवं जेंडर व बच्चों की वंचित्ता पर पावर वाक के माध्यम से समझाया गया कि कैसे एक समान बच्चे जब अलग अलग भूमिकाओं में होते हैं, तो परिस्तिथियाँ उन्हें आगे ओर पीछे कर देती हैं। इसी बात को रोल कॉल मूवी एवं मेरा भी तो अधिकार है के माध्यम से जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के जिला रिसोर्स ग्रुप सदस्य बीएम दुबे ने प्रशिक्षण में बच्चों की किशोरावस्था तक की विभिन्न स्टेज एवं इनकी चुनोतियाँ एवं आवश्यकताओं के बारे में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं कम उम्र में गर्भधारण के दुष्परिणामों पर विस्तार से बताया। प्रशिक्षण के अंत में किशोर सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण संरक्षण में हेल्थ फंगसनरी की भूमिका पर डी.सी.एम ऋषि कुमार द्वारा विस्तार से चर्चा कर कुछ एक्सन पॉइंट जो सभी के निर्णय से आये वह आज के बाद फील्ड पर क्रियान्वयन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सहायक संचालक संजीव मिश्रा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले बी.एम दुबे, ऋषि कुमार एवं वीरेंद्र जैन को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अंत में समस्त प्रतिभागिओं का आभार व्यक्त किया गया ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।