Home » अपराध » Mp » टोपी लाइन स्थित बजाज किराना से 90 किलो मिलावटी घी जब्त

टोपी लाइन स्थित बजाज किराना से 90 किलो मिलावटी घी जब्त

दमोह में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन सवालों के घेरे में खाद्य विभाग – क्या है अधिकारियों की मिलीभगत?

दमोह। शहर में मिलावटखोरी का धंधा दिन-ब-दिन पैर पसारता जा रहा है। सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने टोपी लाइन स्थित बजाज किराना से 90 किलो मिलावटी घी जब्त किया। इसकी कीमत लगभग 22,500 रुपए बताई जा रही है।

नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं।

लेकिन इस कार्रवाई से ज्यादा चर्चा अब खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर हो रही है।
लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में मिलावटी घी अब जब्त हुआ है तो सवाल यह है कि यह कारोबार कब से और किसकी शह पर चल रहा था?

जनता का आरोप है कि दमोह में वर्षों से वरिष्ठ खाद्य अधिकारी राकेश अहिरवार की पदस्थापना बनी हुई है। इसी लंबे कार्यकाल ने मिलावटखोरों और अफसरों के बीच एक तरह का तालमेल खड़ा कर दिया है। यही कारण है कि रोज़-रोज़ छापे और कार्रवाई की सुर्खियां तो बनती हैं, लेकिन हकीकत में मिलावटखोरों का धंधा बदस्तूर जारी है।

चर्चा यह भी है कि खाद्य विभाग की कार्रवाइयां अक्सर सिर्फ अखबारों की सुर्खियों तक सीमित रहती हैं। अधिकारियों पर आरोप है कि वे अपने निजी पीआरओ तक रखते हैं, जो रोज़ाना प्रेस विज्ञप्ति बनाकर कार्रवाई को “बड़ी उपलब्धि” की तरह पेश करते हैं। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि शहर और ग्रामीण इलाकों में खुलेआम मिलावटी सामान बिक रहा है।

कई लोगों ने सवाल उठाया है कि –

अगर विभाग ईमानदारी से काम कर रहा है तो फिर दमोह में रोज़ मिलावटखोरी की खबरें क्यों आती हैं?

क्या विभाग केवल दिखावे के छापे मारकर जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है?

आखिर क्यों मिलावटखोरों में जरा भी खौफ नहीं है?

सूत्रों की मानें तो यह मामला अब सिर्फ मिलावटी घी तक सीमित नहीं है, बल्कि कहीं न कहीं भ्रष्टाचार और मिलीभगत की बू भी दे रहा है। जनता खुलेआम कह रही है कि विभाग की ढिलाई और अफसरों की लंबे समय से जमी जड़ें ही इस खेल को फलने-फूलने दे रही हैं।

फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग ने कार्रवाई पूरी कर घी जब्त कर लिया है। अब देखना होगा कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद क्या वास्तव में कोई सख्त कदम उठाए जाएंगे या यह कार्रवाई भी पहले की तरह कागजी खानापूर्ति बनकर रह जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।