Home » अपराध » Mp » —-प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह —– 20 साल से फरार बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार थाना रनेह पुलिस की बड़ी सफलता, न्यायालय में पेश किया गया आरोपी

—-प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह —– 20 साल से फरार बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार थाना रनेह पुलिस की बड़ी सफलता, न्यायालय में पेश किया गया आरोपी

—-प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह —–

20 साल से फरार बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

थाना रनेह पुलिस की बड़ी सफलता, न्यायालय में पेश किया गया आरोपी

दमोह। थाना रनेह पुलिस ने 20 वर्षों से बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी मूलचंद अहिरवार पिता गज्जू अहिरवार उम्र 50 वर्ष निवासी बिलगांव थाना हटा के खिलाफ वर्ष 1995 में अपराध क्रमांक 84/95 धारा 376 भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रहेच उपनिरीक्षक चंदन सिंह निरंजन व उनकी टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन सिंह निंरंजन के साथ उपनिरीक्षक मुनीस अहमद, आरक्षक शिवराज सिंह, कैलाश त्रिपाठी, श्रीराम प्रजापति, सोरस साहू और दीपक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post