Home » अपराध » Mp » वृद्धजनों के प्रति सेवा और प्रेम का भाव रखें- पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया “वृद्धजन वटवृक्ष के समान”- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल घर-घर में वृद्धजन होंगे तभी संस्कारवान होगें बच्चे – जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ठाकुर वृद्धजन अकेले नहीं, पूरा समाज उनके साथ- जिला पंचायत सीईओ श्री फुलपगारे विधायक श्री मलैया ने वृद्धजनों के लिए पलंग पेटी और डाँ केदार शर्मा नें एक टी.वी भेंट की

वृद्धजनों के प्रति सेवा और प्रेम का भाव रखें- पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया “वृद्धजन वटवृक्ष के समान”- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल घर-घर में वृद्धजन होंगे तभी संस्कारवान होगें बच्चे – जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ठाकुर वृद्धजन अकेले नहीं, पूरा समाज उनके साथ- जिला पंचायत सीईओ श्री फुलपगारे विधायक श्री मलैया ने वृद्धजनों के लिए पलंग पेटी और डाँ केदार शर्मा नें एक टी.वी भेंट की

वृद्धजनों के प्रति सेवा और प्रेम का भाव रखें- पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया

“वृद्धजन वटवृक्ष के समान”- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल

घर-घर में वृद्धजन होंगे तभी संस्कारवान होगें बच्चे – जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ठाकुर

वृद्धजन अकेले नहीं, पूरा समाज उनके साथ- जिला पंचायत सीईओ श्री फुलपगारे

विधायक श्री मलैया ने वृद्धजनों के लिए पलंग पेटी और डाँ केदार शर्मा नें एक टी.वी भेंट की

अंतर्राष्टीय वृद्धजन दिवस पर “अपना घर” में हुआ विशेष कार्यक्रम

वृद्धजनों का हुआ सम्मान

वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़

दमोह—-

दमोह अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज जिला अस्पताल के समीप “अपना घर” (वृद्धाश्रम) में आयोजन पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया की गरिमामय मौजूदगी में आयोजन हुआ। विधायक श्री मलैया ने वृद्धजनो का शाल, श्रीफल भेंट कर और माला पहनाना कर स्वागत किया, उनकी कुशलक्षेम जानी और दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाऍ दी।

पूर्व मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान करें, उनकी सीखों को अपनाएं। जीवन के अनुभवों से भरपूर, हम सभी उनका आदर करें। वृद्धजनों के प्रति सेवा और प्रेम का भाव रखें ।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हम सभी वृद्धजनों के साथ मना रहे हैं, मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहती हूं जो हमारा सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है उसमें उन्होंने एक दिन आज वृद्धो के लिए दिया है, आज की थीम है “समावेशी भविष्य के लिए वृद्ध जनों की आवाज को सशक्त बनाना ” मैं सभी लोगों से कहना चाहती हूं कि वृद्धजन वट वृक्ष के समान है, भारी बारिश में हल्की धूप के समान है, उनके अनुभवों, सहारे और आशीर्वाद की आवश्यकता हम सभी को है, जब हम सुबह-सुबह उठकर आते हैं तो वृद्ध जनों के चेहरे पर मुस्कान और उनका जो आशीर्वाद मिलता है वह सुख कहीं और नहीं मिल सकता तो आप सभी लोग प्रयास करें कि आपके माता-पिता हमेशा प्रसन्न रहें और उनका आशीर्वाद आपको सदैव मिलता रहे।

जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है, आज इस कार्यक्रम का आयोजन वृद्धाश्रम में किया गया, मैं सभी को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की बहुत-बहुत बधाई देना चाहती हूं और आज की थीम है “समावेशी भविष्य के लिए वृद्ध जनों की आवाज को सशक्त बनाना” यह कार्यक्रम तभी सार्थक होगा जब मध्यप्रदेश, पूरे देश में एक भी वृद्धाश्रम नहीं होगा क्योंकि वृद्धजन हमारे नींव है जड़ है हमारे लिए आशीर्वाद हैं हमारे पितरों का आशीर्वाद है तो हम यही चाहते हैं कि अगर वृद्ध हमारे घरों में होंगे तो हमारे बच्चे संस्कारवान होंगे अगर वृद्ध हमारे घरों में होंगे उनके आशीर्वाद से हम पोषित होंगे जैसे बरगद के वृक्ष की छांव हमारे ऊपर होती है वैसी ही छांव वृद्धो की परिवार के ऊपर होती है तो मेरा मानना है मध्य प्रदेश में जब एक भी वृद्ध आश्रम नहीं होगा तो यह कार्यक्रम सार्थक होगा।

जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है और सेवा पखवाड़े के तहत आज के कार्यक्रम का आयोजन वृद्धाश्रम में किया गया है, इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे और उन्होंने वृद्ध जनों को संबल देने का काम किया उनको ऐसा नहीं लगे कि वह अकेले हैं पूरा समाज उनके साथ है और आज खास बात यह है कि हमारे विधायक जयंत मलैया ने वृद्ध जनों के लिए जिनकी संख्या लगभग 30 है उनके पलंग और बिस्तर काफी पुराने हो गए थे तो विधायक जयंत मलैया ने सभी वृद्ध जनों के लिए पलंग पेटी का सेट प्रदान किया है तो सामाजिक न्याय विभाग और पूरा जिला प्रशासन विधायक जयंत मलैया जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है और हमारे दूसरे समाजसेवी डॉक्टर केदार ने एक टीवी दी है जिसका इंस्टॉलेशन आज हो जाएगा और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वृद्धजनों की स्क्रीनिंग और जांच की जा रही है साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी बनाया जा रहा है आज का पूरा दिन हमारा वृद्धों के लिए समर्पित है। इस दौरान भक्तिमय आयोजन हुआ जिसमें भक्ति गीतों का सभी ने आनंद लिया।

इस अवसर पर दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री जयंत कुमार मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल, दमोह जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति कमल ठाकुर, डॉ. केदार शर्मा, श्री मनीष तिवारी, श्री रमाकांत बाजपेयी, श्रीमती नर्मदा सिंह एकता, श्री मोनू यादव, श्री कृष्णा पटेल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी एवं प्रबंधक वीरेंद्र असाटी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This