Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— ???? कोतवाली दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई खाद्य विभाग के साथ संयुक्त अभियान में 1649.67 किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त कीमत करीब 4 लाख 12 हजार रुपये, त्योहार पर मिलावटखोरों पर सख्त नजर

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— ???? कोतवाली दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई खाद्य विभाग के साथ संयुक्त अभियान में 1649.67 किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त कीमत करीब 4 लाख 12 हजार रुपये, त्योहार पर मिलावटखोरों पर सख्त नजर

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

???? कोतवाली दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खाद्य विभाग के साथ संयुक्त अभियान में 1649.67 किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त

कीमत करीब 4 लाख 12 हजार रुपये, त्योहार पर मिलावटखोरों पर सख्त नजर

दमोह। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1649.67 किलोग्राम संदिग्ध खाद्य पदार्थ (खोवा) जब्त किया है। बरामद सामग्री की बाजार कीमत लगभग ₹4 लाख 12 हजार 418 रुपये आंकी गई है।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह द्वारा त्योहार के दौरान मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत सोमवार 6 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया।

????️‍♂️ बस में हो रहा था संदिग्ध खाद्य पदार्थ का परिवहन

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि टीकमगढ़ से आ रही बस (क्रमांक MP 36 P 0322) में बड़ी मात्रा में खोवा ले जाया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को दमोह शहर में रोक लिया।

बस की तलाशी के दौरान उसमें संदिग्ध खाद्य पदार्थ (खोवा) से भरे बोरों को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया। विभागीय अधिकारियों ने नमूने लेकर सामग्री की जांच प्रारंभ की।

⚖️ संयुक्त टीम की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की उपस्थिति में संपूर्ण खाद्य सामग्री जब्त की। खाद्य विभाग ने कुल 1649.67 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किया, जिसकी कीमत ₹4,12,418/- बताई गई है।
फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं तथा मिलावट की पुष्टि होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

????️ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सख्त निगरानी

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम सक्रिय रही। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारी सीज़न में मिलावटखोरों पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी, और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त कार्यवाही कोतवाली पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग
अधिकारी निरीक्षक मनीष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवार

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।