Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि पुलिस विभाग जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर — पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि पुलिस विभाग जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर — पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस विभाग जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर — पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी

दमोह, 21 अक्टूबर 2025
दमोह पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस वेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा कि “21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन सभी शहीदों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य पालन के दौरान राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी।”

उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर पुलिस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों और सीएपीएफ के शहीद जवानों को नमन किया गया। स्थानीय स्तर पर भी शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने कहा — “यह दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि पुलिस विभाग जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और अपने प्राणों को न्योछावर करने से भी नहीं चूकता।”

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This