—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
दीपावली पर भी घर-घर पहुंच रही अबैध शराब — “मिठाई नहीं, शराब लो” का चलन चिंता का विषय
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा बटियागढ़ के कार्यकर्ताओं ने दी पुलिस को सूचना, आरोपी सहित दो पेटी शराब जब्त
दमोह/बटियागढ़।
दीपावली के पर्व पर जहां एक ओर लोग मिठाई और खुशियों का आदान-प्रदान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अबैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बटियागढ़ थाना अंतर्गत केरबना चौकी क्षेत्र में आज दोपहर भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ते हुए उसके कब्जे से दो पेटी अवैध शराब जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संगठन के कार्यकर्ता दुर्गा चालीसा पाठ में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान केरबना मार्ग स्थित गौशाला के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते हुए व्यक्ति को देखा गया। कार्यकर्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना केरबना चौकी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सुंदर रैकवार, निवासी कैथोरा, के कब्जे से दो पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर भी अबैध शराब की सप्लाई होना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि त्यौहारों की पवित्रता और सामाजिक मर्यादा बनी रहे।











































