Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— खेती में नई तकनीक — लिक्विड नैनो डीएपी से बढ़ेगी गेहूं की पैदावार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— खेती में नई तकनीक — लिक्विड नैनो डीएपी से बढ़ेगी गेहूं की पैदावार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

खेती में नई तकनीक — लिक्विड नैनो डीएपी से बढ़ेगी गेहूं की पैदावार

दमोह जिले खाद्य विपणन केंद्र के अधिकारियों ने किसानों को लिक्विड नैनो डीएपी से फसलों की पैदावार बढ़ाने की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नैनो डीएपी के उपयोग से गेहूं, चना, मसूर जैसी फसलों की बेहतर वृद्धि और अधिक

उत्पादन प्राप्त होता है।

इस अवसर पर किसानों को प्रायोगिक प्रदर्शन (डेमो) भी दिखाया गया। एक डेमो में नैनो डीएपी का प्रयोग किया गया था, जबकि दूसरे में नहीं।

नैनो डीएपी वाले डेमो की फसल घनी, लंबी और अच्छी अंकुरित दिखाई दी, जबकि बिना नैनो डीएपी वाले डेमो की फसल में यह सुधार नहीं देखा गया।

दोनों डेमो में जमीन आसमान का फर्क देखा गया

खाद्य विपणन केंद्र के अधिकारी अरविंद दुबे ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी फसलों — विशेषकर गेहूं, चना, मसूर आदि — में सरकार द्वारा स्वीकृत मार्का लिक्विड नैनो डीएपी का उपयोग अवश्य करें।

उन्होंने बताया कि यह तकनीक फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बेहद प्रभावी, किफायती और सुरक्षित उपाय है।

कई किसानों में यह भ्रांति रहती है कि नैनो डीएपी के प्रयोग से फसल को नुकसान हो सकता है।

इस संबंध में अधिकारियों ने किसानों को सही जानकारी और परामर्श देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।

उन्होंने बताया कि समय-समय पर विभागीय अधिकारी खेतों का निरीक्षण करते हैं, मिट्टी के नमूने लेकर उसकी उर्वरक क्षमता की जांच की जाती है, तथा आवश्यक दिशा-निर्देश और सलाह किसानों को प्रदान की जाती है।

किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अपनी फसलों में लिक्विड नैनो डीएपी का प्रयोग कर उपज बढ़ाने और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में सहयोग करें।

फसलों की दुगनी उपज पैदाबार करने के लिए इसका इस्तेमाल अवश्य करें l

— जनहित में जारी

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This