Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— पुलिस का सिपाही बना देवदूत — चित्रकूट में सिपाही ने बचाई महिला की जान

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— पुलिस का सिपाही बना देवदूत — चित्रकूट में सिपाही ने बचाई महिला की जान

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

पुलिस का सिपाही बना देवदूत — चित्रकूट में सिपाही ने बचाई महिला की जान

चित्रकूट।
चित्रकूट पुलिस के सिपाही सत्यम सिंह तोमर ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक महिला की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले में एक महिला ने घर का दरवाज़ा बंद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला ने गले में फंदा डालकर फाँसी लगाने की कोशिश की ही थी कि तभी सूचना पर मौके पर पहुंचे सिपाही सत्यम सिंह तोमर ने बिना देर किए दरवाजे की कुंडी को तोड़

दिया।

अंदर पहुंचकर सिपाही ने देखा कि महिला ने फंदा गले में डाल लिया है। तत्काल सत्यम सिंह तोमर ने हसिया के माध्यम से फंदा काटकर महिला को नीचे उतारा और उसकी जान बचाई।

फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाने की कोशिश की।
अगर सिपाही समय पर मौके पर नहीं पहुंचता, तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

सिपाही सत्यम सिंह तोमर के इस साहसिक कार्य की चारों ओर सराहना की जा रही है। स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों ने भी उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और मानवीय संवेदना ने एक अनमोल जीवन बचाया है।

सिपाही सत्यम सिंह तोमर को एमपी अपडेट न्यूज़ चैनल सराहना करता है l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This