—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन 17 एवं 18 जनवरी 2026 को लेकर नामदेव समाज की बैठक एवं प्रेस वार्ता संपन्न
जय विठ्ठल – जय नामदेव – नामदेव एकता जिंदाबाद


दमोह। आगामी 17 एवं 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर दमोह नामदेव समाज की जिला स्तरीय बैठक एवं प्रेस वार्ता स्थानीय होटल में संपन्न हुई।
बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय नामदेव महासभा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोंम्पे, राष्ट्रीय समन्वयक अनंत जांगजोड, तथा नामदेव विकास परिषद के अध्यक्ष अरुण नामदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के पूजन से हुई। अतिथियों का पुष्पहार, शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर समाजबंधुओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
आदर्श नामदेव सेवा समिति की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेष सम्मान किया गया। स्वागत भाषण एवं अतिथि परिचय समाज अध्यक्ष राजू नामदेव द्वारा दिया गया।
सभा को संबोधित करते हुए नामदेव विकास परिषद मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण नामदेव ने “नागपुर चलो” का नारा बुलंद किया और समाज के व्यापक एकजुटता का आह्वान किया।
राष्ट्रीय समन्वयक अनंत जांगजोड ने सम्मेलन की अब तक हुई तैयारियों और विभिन्न राज्यों में आयोजित बैठकों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोंम्पे ने अपने उद्बोधन में सम्मेलन की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—
> “यह सम्मेलन केवल आयोजन नहीं, बल्कि नामदेव समाज की एकता और अस्तित्व का प्रतीक है। अब वक्त आ गया है कि हम सरकार के सामने अपनी मांगों और एकता की ताकत को प्रदर्शित करें।”
सभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आदेश नामदेव एवं आशुतोष नामदेव को असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन प्रचार-प्रसार रथ का अनावरण अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।
युवा कलाकार ऋषि नामदेव ने अपने हाथों से बनाई संत नामदेव जी महाराज की सुंदर पेंटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट की, जिसे उपस्थित समाजजनों ने सराहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राजेंद्र नामदेव एवं शिक्षक ओमप्रकाश नामदेव ने किया तथा आभार प्रदर्शन समाज सचिव बृजेश नामदेव ने किया।
अंत में “नागपुर चलो” और “नामदेव एकता जिंदाबाद” के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में संरक्षक मंडल, वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं सैकड़ों युवाओं की उपस्थिति रही।
















































