Home » अपराध » Mp » संभागायुक्त श्री सुचारी ने दिए निर्देश — निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त और समयावधि में पूर्ण किया जाए

संभागायुक्त श्री सुचारी ने दिए निर्देश — निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त और समयावधि में पूर्ण किया जाए

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

संभागायुक्त श्री सुचारी ने दिए निर्देश — निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त और समयावधि में पूर्ण किया जाए

पथरिया/दमोह: संभागायुक्त श्री सुचारी ने आज पथरिया एवं आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इमलियाघोना पहुँचकर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं।

इस दौरान उन्होंने ग्राम बोतराई में दुग्ध संवर्धन योजना अंतर्गत लाभार्थियों से चर्चा की। संभागायुक्त ने ग्रामीणों से उनके अनुभव एवं सुझाव जाने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए।

निरीक्षण के क्रम में श्री सुचारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, बोतराई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि छात्राओं को अध्ययन और निवास के लिए स्वच्छ, सुरक्षित तथा प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी योजनाएँ जनहित में प्रभावी रूप से लागू हों और क्षेत्रीय विकास के कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post