Home » अपराध » Mp » मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती स्नेहा सिंह द्वारा दमोह जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती स्नेहा सिंह द्वारा दमोह जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती स्नेहा सिंह द्वारा दमोह जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण

दमोह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती स्नेहा सिंह ने आज दमोह जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बंदी बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से उनकी समस्याओं, विधिक सहायता (लीगल एड), भोजन व्यवस्था एवं रुपए-पैसे की मांग आदि से संबंधित जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों के इलाज की स्थिति के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान किसी प्रकार की कोई शिकायत या समस्या नहीं पाई गई।

श्रीमती स्नेहा सिंह ने जेल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था अन्य जिलों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करती है।

साथ ही, उन्होंने बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी प्रशंसा की।

निरीक्षण के अंत में उन्होंने जेल प्रशासन को उचित अनुशासन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post